जेमी लीवर ने तान्या मित्तल की मिमिक्री पर ट्रोलिंग के बाद सोशल मीडिया से ब्रेक लिया। जानिए उनके फीलिंग्स और वापसी का पूरा अपडेट।
कॉमेडियन जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर ने हाल ही में अपने फैंस को बड़ा झटका दिया है। जेमी अपने कॉमेडी शोज और मिमिक्री वीडियो के लिए हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने तान्या मित्तल की मिमिक्री की, जो फैंस को पसंद नहीं आई और इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।
सोशल मीडिया ब्रेक का फैसला
जेमी लीवर ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को बताया कि वह कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हैं। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि जो लोग उन्हें अच्छी तरह जानते हैं, उन्हें पता है कि वह अपने काम से कितनी जुड़ी हैं और कितनी ईमानदारी से उसे करती हैं।
View this post on Instagram
उन्होंने आगे लिखा कि भगवान का शुक्र है कि उन्हें दूसरों को खुश करने का मौका मिला। वर्षों से मिले प्यार के लिए वह हमेशा आभारी रहेंगी। लेकिन इस सफर में उन्होंने यह भी सीखा कि हर कोई आपके लिए खुश नहीं होगा, हर कोई तालियां नहीं बजाएगा और हर कोई आपके साथ नहीं हंसेगा।
also read: धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’: सनी और बॉबी देओल…
ट्रोलिंग से मिला आत्मचिंतन का समय
जेमी ने बताया कि हाल की घटनाओं ने उन्हें ऐसा महसूस कराया कि उन्होंने अपना एक छोटा सा हिस्सा खो दिया है। यह एहसास उन्हें गुस्से से नहीं, बल्कि रिफ्लेक्शन और आत्मचिंतन के माध्यम से हुआ।
जेमी लीवर ने यह भी कहा कि उन्हें अपना काम बहुत पसंद है और वह हमेशा लोगों को एंटरटेन करती रहेंगी। फिलहाल, वह थोड़ा ब्रेक लेकर खुद को आराम दे रही हैं और अगले साल फैंस से फिर मिलेंगी। उन्होंने अपने फैंस के प्यार, प्रार्थनाओं और सपोर्ट के लिए विशेष धन्यवाद भी दिया।