ज्यादा गुड़ खाने के साइड इफेक्ट्स: हेल्दी समझकर न करें अधिक सेवन

ज्यादा गुड़ खाने के साइड इफेक्ट्स: हेल्दी समझकर न करें अधिक सेवन

सर्दियों में गुड़ खाने के फायदे तो हैं, लेकिन ज्यादा सेवन से ब्लड शुगर बढ़ना, वजन बढ़ना और पाचन की समस्याएं हो सकती हैं। जानें गुड़ खाने की सही मात्रा और संभावित नुकसान।

सर्दियों के मौसम में गुड़ का सेवन बढ़ जाता है, और इसे सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। लोग अक्सर रिफाइंड शुगर के बजाय नेचुरल स्वीट के रूप में गुड़ का चुनाव करते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि हर दिन गुड़ खाना पूरी तरह सुरक्षित नहीं है? जरूरत से ज्यादा गुड़ खाने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

क्यों गुड़ हमेशा सुरक्षित नहीं होता?

गुड़ में आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम और अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यही कारण है कि लोग इसे हेल्दी समझते हैं। लेकिन किसी भी चीज की अधिकता से नुकसान हो सकता है, और गुड़ भी इससे अलग नहीं है। खासकर अगर आपको डायबिटीज या ब्लड शुगर की समस्या है, तो ज्यादा गुड़ खाने से आपकी ब्लड शुगर और ट्राइग्लिसराइड्स बढ़ सकते हैं।

गुड़ में भी होती है शुगर

कई लोग गुड़ को चीनी का सुरक्षित विकल्प मानते हैं। लेकिन 100 ग्राम गुड़ में लगभग 10-15 ग्राम फ्रक्टोज मौजूद होती है। इसलिए अगर रोजाना जरूरत से ज्यादा गुड़ खाया जाए, तो यह भी चीनी की तरह ब्लड शुगर बढ़ा सकता है।

also read: सिगरेट पीने वालों के लिए फायदेमंद: गन्ने का जूस कैसे रखे…

इंफेक्शन का खतरा

गुड़ गन्ने के रस से बनता है और इसे बनाने की प्रक्रिया हमेशा पूरी तरह साफ नहीं होती। अगर गुड़ कच्चे या गंदे वातावरण में तैयार किया गया हो, तो इसमें बैक्टीरिया या अशुद्धियां रह सकती हैं। इससे पेट में इंफेक्शन या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। हमेशा भरोसेमंद ब्रांड का गुड़ ही इस्तेमाल करें।

एलर्जी और पेट की समस्याएं

अधिक मात्रा में गुड़ खाने से कुछ लोगों में एलर्जिक रिएक्शन हो सकते हैं, जैसे पेट दर्द, खांसी, सर्दी, मतली, उल्टी या सिरदर्द। इसलिए गुड़ का सेवन नियंत्रित मात्रा में ही करें।

वजन बढ़ने का खतरा

गुड़ में फ्रक्टोज, ग्लूकोज और थोड़ी मात्रा में फैट भी मौजूद होता है। 100 ग्राम गुड़ में लगभग 383 कैलोरी होती हैं। जरूरत से ज्यादा गुड़ खाने से वजन बढ़ सकता है।

पाचन संबंधी समस्याएं

गुड़ शरीर में गर्मी पैदा करता है। कम मात्रा में यह मेटाबॉलिज्म और इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद है, लेकिन ज्यादा मात्रा में खाने से पेट में जलन, कब्ज और असहजता हो सकती है।

Related posts

Coconut Water Benefits: सुबह खाली पेट नारियल पानी पीना वरदान से कम नहीं, एक्सपर्ट से जानें इसके 5 जबरदस्त फायदे

बच्चों की हड्डियों में दर्द के कारण: बच्चों की हड्डियों में दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकती है कैल्शियम की कमी; जानें लक्षण और बचाव के उपाय

रोज़ाना शहद पानी पीने के फायदे: वजन घटाने और इम्यूनिटी बढ़ाने का आसान तरीका