क्या Elvish Yadav और प्रियंका चोपड़ा की बहन मन्नारा चोपड़ा के बीच चल रहा है कुछ?

क्या Elvish Yadav और प्रियंका चोपड़ा की बहन मन्नारा चोपड़ा के बीच चल रहा है कुछ?

बिग बॉस फेम Elvish Yadav ने आखिरकार मन्नारा चोपड़ा के साथ अपनी डेटिंग की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। प्रियंका चोपड़ा की बहन मन्नारा इन दिनों कलर्स टीवी के कुकिंग रियलिटी शो लाफ्टर शेफ में नजर आ रही हैं, जिसमें Elvish Yadav भी हिस्सा ले रहे हैं।

कलर्स टीवी का पॉपुलर कुकिंग रियलिटी शो लाफ्टर शेफ सीजन 2 दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है, जिसकी बढ़ती टीआरपी इसका सबूत है। बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर Elvish Yadav ने इस शो के जरिए छोटे पर्दे पर डेब्यू किया है। शो में उनकी और मन्नारा चोपड़ा की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है। प्रियंका चोपड़ा की बहन मन्नारा और Elvish Yadav एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।Elvish Yadav ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

मन्नारा संग लिंकअप की खबरों पर बोले एल्विश – “हां, मेरा चक्कर चल रहा है!”

Elvish Yadav ने मन्नारा चोपड़ा के साथ अपने लिंकअप की खबरों पर मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “हां, ये सच है कि मेरा मन्नारा चोपड़ा के साथ चक्कर चल रहा है। उन्हीं की वजह से मुझे लाफ्टर शेफ जैसे शो में एंट्री मिली है। यहां तक कि वो ही मुझे क्लब्स में भी एंट्री दिला देती हैं।” हालांकि, यह बयान उन्होंने मजाकिया लहजे में दिया था, लेकिन कुछ फैंस ने इसे गंभीरता से ले लिया। नतीजतन, वीडियो के कमेंट सेक्शन में कई फैंस ने एल्विश को इस “लवस्टोरी” को लेकर सलाह देना शुरू कर दिया, और कुछ तो उन्हें मन्नारा से दूर रहने तक की नसीहत देने लगे।

पहले से रिलेशनशिप में हैं Elvish Yadav?

बिग बॉस ओटीटी 2 के दौरान Elvish Yadav ने मनीषा रानी और अभिषेक मल्हान से बातचीत में बताया था कि वह किसी को डेट कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने उस लड़की का नाम जाहिर नहीं किया। कई बार पूछे जाने के बावजूद एल्विश ने सिर्फ इतना कहा कि उनकी गर्लफ्रेंड सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं।

इससे पहले, Elvish Yadav सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कीर्ति मेहरा के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे। दोनों के कई वीडियो आज भी उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर मौजूद हैं। हालांकि, किसी कारणवश उनका रिश्ता खत्म हो गया। बावजूद इसके, उनके फैन क्लब्स आज भी उन्हें साथ देखना चाहते हैं। एल्विश और कीर्ति कई बार अपने फैंस से अपील कर चुके हैं कि उन्हें लेकर कोई पोस्ट न करें और न ही किसी पोस्ट में एक साथ टैग करें।

Related posts

द 50: रिद्धिमा पंडित और कृष्णा श्रॉफ के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा, फैंस में छिड़ी नेपोटिज्म बहस

‘तेरे नाम’ री-रिलीज: सलमान खान लौटे राधे भैया बनकर, 23 साल बाद फिल्म हुई री-रिलीज

‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज पर हाईकोर्ट ने क्यों लगाया स्टे? मेकर्स को बड़ा झटका