Saturday, April 18, 2026

IPL : हार्दिक और जैक्स की साझेदारी ने मुंबई को दिलाई तीसरी जीत, हैदराबाद की प्लेऑफ उम्मीदों को लगा बड़ा झटका।

by editor

IPL  : मुंबई की ओर से इस मैच में कप्तान हार्दिक पंड्या और विल जैक्स ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। हार्दिक ने 1 विकेट लेकर 21 रन की तेज पारी खेली, जबकि जैक्स ने 2 विकेट लेकर 36 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।

मुंबई इंडियंस ने IPL 2025 में लगातार दो मैच जीतकर प्लेऑफ की उम्मीदें जीवित रखी हैं। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई ने अपने घरेलू मैदान वानखेडे स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकेट से हराया, और इस जीत के साथ उन्होंने सीजन में तीसरी जीत हासिल की। वहीं, पिछले सीजन की फाइनलिस्ट सनराइजर्स हैदराबाद की टीम, पैट कमिंस की अगुवाई में, जीत की लय बनाए नहीं रख पाई और इस सीजन में अपनी पांचवीं हार का सामना किया। इस हार ने हैदराबाद की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है।

वानखेडे स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहले से ही बड़े स्कोर की उम्मीदें थीं। पूर्व साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेन स्टेन ने तो भविष्यवाणी की थी कि इस मैच में 300 का आंकड़ा पार हो सकता है। वानखेडे के इतिहास को देखते हुए इसे नकारा भी नहीं जा सकता था, जिससे सबकी नजरें इस मैच पर टिकी थीं। लेकिन जैसे ही मैच शुरू हुआ, सभी हैरान रह गए। जिस पिच पर यह मैच खेला गया, वहां 300 रन तो दूर, सनराइजर्स की टीम किसी तरह से 150 का स्कोर भी पार कर पाई।

हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी नहीं चली अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की विस्फोटक ओपनिंग जोड़ी को चौके-छक्के जमाने में संघर्ष करना पड़ा। अभिषेक (40) ने कुछ अच्छे शॉट्स खेले और टीम को तेज शुरुआत देने की कोशिश की, जबकि हेड (28) अपनी पारी में मुश्किल से जूझते रहे। इसका असर ये हुआ कि पहले 10 ओवर में सिर्फ 75 रन बने और 15 ओवर के बाद सिर्फ 105 रन ही हो पाए। फिर हेनरिख क्लासन (37) ने थोड़ी रफ्तार पकड़ी और 18वें ओवर में 21 रन बनाए। अंत में, 20वें ओवर में हार्दिक पंड्या पर 3 छक्कों समेत 22 रन बटोरकर हैदराबाद ने 162 रन का स्कोर हासिल किया। इस दौरान विल जैक्स ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।

मुंबई के बल्लेबाजों ने मिलकर दिलाई जीत

इसके जवाब में मुंबई ने तेज शुरुआत की, खासकर रोहित शर्मा ने वानखेडे में मौजूद अपने फैंस का दिल जीतने के लिए 3 छक्के लगाए। हालांकि, रोहित (26) एक बार फिर अपनी पारी को बड़े स्कोर में बदलने में नाकाम रहे। इसके बाद रायन रिकलटन (31) ने कुछ बड़े शॉट्स लगाए और सूर्यकुमार यादव (26) ने भी शानदार चौके-छक्के जमाए। दूसरी ओर, विल जैक्स (36) ने भी संघर्षपूर्ण पारी खेलकर टीम के स्कोर को बढ़ाया। हालांकि, पैट कमिंस (3/26) ने इन दोनों के विकेट लेकर टीम की वापसी की उम्मीद जताई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हार्दिक पंड्या (21) और तिलक वर्मा (17) ने टीम को जीत तक पहुंचाया।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा