आईपीएल 2026 से पहले पंजाब किंग्स (PBKS) अपने दस्ते में बड़े बदलाव करने जा रही है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम कुछ खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है और नई रणनीति के साथ अगले सीजन में उतरने की तैयारी कर रही है। आईपीएल 2025 में सिर्फ छह रन से खिताब चूकने के बाद पंजाब किंग्स अब संतुलित और मजबूत टीम बनाने पर फोकस कर रही है।
टीम का मजबूत कोर बरकरार
फ्रेंचाइजी के पास कुछ भरोसेमंद खिलाड़ी हैं जिन्होंने पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन किया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 604 रन बनाए, वहीं तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और स्पिनर युजवेंद्र चहल टीम के सबसे प्रभावी गेंदबाज रहे। मिडिल ऑर्डर में शशांक सिंह की विस्फोटक बल्लेबाजी और युवा ओपनर प्रियांश आर्य की शानदार फॉर्म ने टीम को मजबूती दी।
also read: IND vs SA Test 2025: शुभमन गिल बाबर आजम का रिकॉर्ड तोड़ने…
इन खिलाड़ियों पर हो सकती है गाज
हालांकि कुछ बड़े नाम हैं जिनका प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा।
-
ग्लेन मैक्सवेल: कई सीजन से टीम का हिस्सा, लेकिन लगातार रन नहीं बना पाए।
-
मार्कस स्टोइनिस: 11 करोड़ रुपये की बड़ी खरीद, लेकिन टीम के लिए महंगे साबित हुए।
-
एरॉन हार्डी और मुशीर खान: हार्डी पूरे सीजन बेंच पर रहे और मुशीर को केवल एक मैच खेलने का मौका मिला।
सूत्रों के मुताबिक, पंजाब इन खिलाड़ियों को रिलीज कर नीलामी में दोबारा खरीदने की रणनीति अपना सकती है, ताकि टीम का संतुलन बेहतर हो।
रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ी
श्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, शशांक सिंह, नेहल वढेरा, विजयकुमार व्यासक, यश ठाकुर, हरप्रीत बराड़, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, मार्को जैनसन, जोश इंग्लिस, जेवियर बार्टलेट, कुलदीप सेन, प्रवीण दुबे, अजमतुल्लाह उमरजई, लॉकी फर्ग्यूसन
संभावित रिलीज खिलाड़ी: ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एरॉन हार्डी, मुशीर खान, हरनूर सिंह
आगे की रणनीति
पंजाब किंग्स नीलामी में संतुलित ऑलराउंडर्स और डेथ बॉलर्स की तलाश करेगी। टीम का लक्ष्य है कि 2025 की हार को पीछे छोड़ते हुए IPL 2026 का खिताब अपने नाम करे।