IPL 2025: चैंपियंस ट्रॉफी जिताकर रोहित शर्मा एलीट कप्तानों की सूची में शामिल, लेकिन विराट कोहली के रनों से अब भी काफी पीछे
8 शतकों के साथ किंग कोहली का दबदबा
हालांकि विराट कोहली ने रोहित शर्मा से कम मैच खेले हैं, लेकिन रन बनाने के मामले में वह हिटमैन से काफी आगे हैं। कोहली ने अब तक IPL में 244 पारियों में 38.66 की औसत से 8004 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 131.97 रहा है। टी20 लीग में उन्होंने 8 शतक भी अपने नाम किए हैं।
7 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज कोहली
विराट कोहली अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने IPL में 8,000 ही नहीं, बल्कि 7,000 रन का आंकड़ा भी पार किया है। इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में कोहली के बाद शिखर धवन दूसरे और रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर हैं। धवन ने 222 मैचों में 35.25 की औसत से 6,769 रन बनाए हैं, जबकि रोहित ने 257 मैचों में 6,628 रन जोड़े हैं। दोनों बल्लेबाजों के नाम IPL में 2-2 शतक दर्ज हैं।
अब तक कोई नहीं बना सका 1000 रन एक सीजन में
विराट कोहली ने IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने की रेस में बाकी बल्लेबाजों से काफी आगे निकल चुके हैं। अगर शिखर धवन या रोहित शर्मा एक सीजन में 1200 रन भी बना लें, तब भी वे कोहली से पीछे ही रहेंगे। खास बात यह है कि IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा 973 रन बनाने का रिकॉर्ड भी कोहली के ही नाम है। अब तक किसी भी बल्लेबाज ने 1000 रन का आंकड़ा पार नहीं किया है।
रोहित के नाम 6 खिताब
हालांकि, बतौर कप्तान रोहित शर्मा ने विराट कोहली से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है। रोहित ने मुंबई इंडियंस को 5 बार IPL चैंपियन बनाया है, जबकि वे डेक्कन चार्जर्स की विजेता टीम का भी हिस्सा रहे हैं। दूसरी ओर, विराट कोहली की टीम अब तक एक भी खिताब नहीं जीत सकी है।