iPhone SE First Generation अब ऐप्पल की Vintage लिस्ट में शामिल: यूजर्स के लिए जानें इसका मतलब

iPhone SE First Generation अब ऐप्पल की Vintage लिस्ट में शामिल: यूजर्स के लिए जानें इसका मतलब

iPhone SE First Generation अब Apple की विंटेज लिस्ट में शामिल। जानें इसका मतलब, कैसे रिपेयर करवा सकते हैं, पार्ट्स की उपलब्धता और 7 साल बाद सपोर्ट की जानकारी।

ऐप्पल ने अपने iPhone SE (First Generation) को अब अपनी विंटेज प्रोडक्ट लिस्ट में शामिल कर लिया है। यह छोटा आकार वाला आईफोन अपने समय में काफी लोकप्रिय था और इसे यूजर्स ने हाथों-हाथ लिया था। ऐप्पल आमतौर पर उन प्रोडक्ट्स को विंटेज लिस्ट में शामिल करती है, जिनकी बिक्री 5 साल पहले बंद की गई हो, लेकिन 7 साल पूरे नहीं हुए हों।

also read: Sanchar Sathi App अब हर नए मोबाइल में अनिवार्य, IMEI…

विंटेज लिस्ट में शामिल होने का मतलब

यदि आप iPhone SE First Generation यूज कर रहे हैं तो अब इसे Apple Authorized Service Center पर रिपेयर करवाया जा सकता है। हालांकि, रिपेयरिंग की सुविधा पार्ट्स उपलब्ध होने पर ही मिलेगी। ऐप्पल विंटेज प्रोडक्ट्स के पार्ट्स के लिए गारंटी नहीं देती। इसका मतलब है कि अगर बैटरी, स्क्रीन या अन्य पार्ट्स खराब हो जाएं, तो कुछ सर्विस सेंटर में रिपेयर संभव होगा, जबकि कुछ जगह यूजर्स को रिपेयर नहीं मिल सकता।

सात साल बाद क्या होता है?

यदि किसी डिवाइस की बिक्री बंद हुए 7 साल से अधिक हो गए हैं, तो ऐप्पल उस डिवाइस के लिए हार्डवेयर सपोर्ट और पार्ट्स पूरी तरह बंद कर देती है। ऐसे समय में कोई भी सर्विस सेंटर इसे रिपेयर नहीं कर पाएगा और नए पार्ट्स उपलब्ध नहीं होंगे। ऐसे मामलों में यूजर्स को केवल थर्ड-पार्टी सर्विस सेंटर का सहारा लेना पड़ता है।

Related posts

भारत का सबसे हाई-स्पीड Jio प्रीमियम प्लान: 1Gbps स्पीड और OTT सब्सक्रिप्शन के साथ अब उपलब्ध

इंस्टाग्राम नया पैरेंटल अलर्ट फीचर: बच्चों की सर्च एक्टिविटी पर माता-पिता को नोटिफिकेशन

Galaxy S26 Ultra लॉन्च के बाद Galaxy S25 Ultra 5G पर भारी छूट, Amazon पर मिल रही शानदार डील