iPhone यूजर्स के लिए iOS 26.3 अपडेट जल्द आएगा। जानें नए साल में मिलने वाले नए फीचर्स, क्रॉस-प्लेटफॉर्म डेटा ट्रांसफर, थर्ड-पार्टी वीयरेबल नोटिफिकेशन और नए वालपेपर।
Apple iOS 26.3 Update: नए साल की शुरुआत iPhone यूजर्स के लिए खास हो सकती है। Apple जनवरी 2026 में iOS 26.3 सॉफ्टवेयर अपडेट रोल आउट करने वाली है, जिसमें कई नए फीचर्स और सुधार देखने को मिलेंगे। यह सिर्फ रूटीन बग-फिक्स अपडेट नहीं होगा, बल्कि इसमें उपयोगी सिस्टम इम्प्रूवमेंट और नए फंक्शनल फीचर्स शामिल होंगे।
क्रॉस-प्लेटफॉर्म डेटा ट्रांसफर आसान होगा
iOS 26.3 के साथ एंड्रॉयड से iPhone और iPhone से एंड्रॉयड डेटा ट्रांसफर करना आसान होगा। वर्तमान में यह प्रक्रिया काफी मुश्किल है, लेकिन Apple और Google के सहयोग से यह फीचर यूजर्स के लिए आसान और तेज़ होगा। इसका सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को मिलेगा, जो एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर स्विच करना चाहते हैं।
also read: Gmail स्टोरेज फुल हो गया? इस आसान ट्रिक से मिनटों में…
थर्ड-पार्टी वीयरेबल्स पर नोटिफिकेशन
iOS 26.3 अपडेट के बाद iPhone यूजर्स अब थर्ड-पार्टी स्मार्टवॉचेज पर भी नोटिफिकेशन प्राप्त कर पाएंगे। हालांकि, इसमें कुछ लिमिटेशन रहेंगे, जैसे कि एक साथ Apple Watch और थर्ड-पार्टी वॉच को कनेक्ट नहीं किया जा सकेगा। यह फीचर यूरोपीय संघ के कड़े कानूनों के कारण लागू किया जा रहा है।
नए वालपेपर और UI बदलाव
Apple इस अपडेट में नए ब्लैक यूनिटी वालपेपर भी पेश कर सकती है। इसके अलावा, वालपेपर सेक्शन को दो अलग हिस्सों में बांटा जाएगा: सामान्य वालपेपर और एस्ट्रोनॉमी वालपेपर। मौसम आधारित नए वालपेपर भी उपलब्ध हो सकते हैं। Apple ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि जनवरी के अंत तक iOS 26.3 यूजर्स के लिए रोल आउट हो जाएगा।