आईफोन एयर 2 2026 में होगा लॉन्च: कम कीमत में मिलेंगी दमदार अपग्रेड्स

आईफोन एयर 2 2026 में होगा लॉन्च: कम कीमत में मिलेंगी दमदार अपग्रेड्स

आईफोन एयर 2 2026 में लॉन्च होगा, कम कीमत में मिलेगा डुअल कैमरा, वेपर चैंबर कूलिंग और बड़ी बैटरी, जानें सभी नए फीचर्स और अपग्रेड्स।

Apple अगले साल सितंबर 2026 में आईफोन एयर 2 लॉन्च करने की तैयारी में है। नए वेरिएंट की कीमत आईफोन एयर की तुलना में कम रखी जा सकती है, लेकिन इसमें कई बड़े अपग्रेड्स दिए जाएंगे। पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुए आईफोन एयर की बिक्री उम्मीद के मुताबिक नहीं रही, लेकिन Apple इस मॉडल पर भरोसा बनाए हुए है। आईफोन एयर 2 की लॉन्चिंग आईफोन 18 प्रो और फोल्डेबल आईफोन के साथ हो सकती है।

डुअल कैमरा सेटअप

आईफोन एयर 2 में रियर कैमरा डुअल सेटअप के साथ आएगा। पहले आईफोन एयर में 48MP का सिंगल कैमरा था, जो उपयोगकर्ताओं को खास आकर्षित नहीं कर पाया। नए वेरिएंट में 48MP प्राइमरी कैमरा और अल्ट्रा वाइड लेंस मिलने की उम्मीद है।

वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम

फोन की परफॉर्मेंस और हैंडलिंग को बेहतर बनाने के लिए आईफोन एयर 2 में वेपर चैंबर कूलिंग तकनीक दी जा सकती है। इससे फोन लंबे समय तक गर्म हुए बिना काम करेगा।

also read: क्या यात्रा के दौरान पब्लिक चार्जिंग पोर्ट को इस्तेमाल…

बड़ी बैटरी के साथ लंबा बैकअप

आईफोन एयर की 3,149mAh बैटरी ने 27 घंटे का वीडियो प्लेबैक देने का दावा किया था। नए एयर 2 में बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है, जिससे एक्स्ट्रा बैटरी पैक की जरूरत कम हो जाएगी।

कीमत रहेगी किफायती

Apple का फोकस इस बार फोन की कीमत कम रखने पर है। पुराने मॉडल की महंगी कीमत (भारत में 1.19 लाख रुपये) बिक्री को प्रभावित कर रही थी। एयर 2 की कीमत कम रखने से यह ज्यादा उपयोगकर्ताओं तक पहुँच सकेगा।

आईफोन एयर 2 के ये अपग्रेड और किफायती कीमत इसे 2026 की सबसे चर्चा में रहने वाली स्मार्टफोन लॉन्च में शामिल करेंगे।

Related posts

भारत का सबसे हाई-स्पीड Jio प्रीमियम प्लान: 1Gbps स्पीड और OTT सब्सक्रिप्शन के साथ अब उपलब्ध

इंस्टाग्राम नया पैरेंटल अलर्ट फीचर: बच्चों की सर्च एक्टिविटी पर माता-पिता को नोटिफिकेशन

Galaxy S26 Ultra लॉन्च के बाद Galaxy S25 Ultra 5G पर भारी छूट, Amazon पर मिल रही शानदार डील