iPhone 18 Pro में 2026 में आने वाले हैं बड़े बदलाव! अंडर-डिस्प्ले Face ID, नए कैमरा फीचर्स, Dynamic Island अपडेट और A20 Pro चिप के साथ बेहतर परफॉर्मेंस।
Apple iPhone 18 Pro की चर्चा पहले ही शुरू हो गई है, जबकि iPhone 17 Pro सीरीज़ अभी पूरी तरह से मार्केट में उतर भी नहीं पाई है। शुरुआती लीक और रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple अपने नए Pro मॉडल्स में बड़े अपग्रेड ला सकता है, जो पिछले सालों के मुकाबले सबसे खास होंगे। उम्मीद है कि iPhone 18 Pro सीरीज़ सितंबर 2026 में लॉन्च होगी।
1. स्क्रीन के नीचे Face ID और क्लीनर डिस्प्ले
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में अंडर-डिस्प्ले Face ID का फीचर मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple कुछ अहम सेंसर को स्क्रीन के नीचे शिफ्ट कर सकता है, जिससे फ्रंट डिस्प्ले पर कटआउट छोटा और स्क्रीन और भी साफ-सुथरी दिखाई देगी। सेल्फी कैमरा पूरी तरह गायब नहीं होगा, बल्कि इसे कोने में छोटे होल के रूप में रखा जा सकता है।
also read: WhatsApp Web में जल्द आएगा नया फीचर, अब कॉलिंग के लिए फोन…
2. Dynamic Island का नया डिज़ाइन
iPhone 14 Pro में पेश किया गया Dynamic Island अब नए रूप में आ सकता है। Apple इसका साइज छोटा कर सकता है या पोजिशन बदल सकता है ताकि यह नए फ्रंट कैमरा सेटअप के साथ बेहतर मेल खा सके। कंपनी इसे ज्यादा स्मार्ट और कम ध्यान खींचने वाला बनाने पर भी काम कर रही है।
3. कैमरा में बड़ा हार्डवेयर अपग्रेड
कैमरा सेक्शन में भी iPhone 18 Pro सीरीज़ में खास बदलाव आने की संभावना है। सबसे बड़ा फीचर हो सकता है मेन कैमरा में वैरिएबल अपर्चर, जो लाइट के हिसाब से लेंस को एडजस्ट करेगा। इससे लो-लाइट फोटोग्राफी और नेचुरल फोटो क्वालिटी में सुधार देखने को मिलेगा। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फीचर सिर्फ iPhone 18 Pro Max तक सीमित रह सकता है।
4. A20 Pro चिप से बेहतर परफॉर्मेंस
iPhone 18 Pro में A20 Pro चिप दी जा सकती है, जिसे TSMC की 2nm टेक्नोलॉजी पर तैयार किया जा सकता है। इससे प्रोसेसर स्पीड, बैटरी एफिशिएंसी और परफॉर्मेंस में बड़ा सुधार होगा। साथ ही, Apple RAM को CPU, GPU और Neural Engine के साथ एक ही लेयर में जोड़ने पर भी काम कर रहा है, जिससे फोन की परफॉर्मेंस और कूलिंग में फायदा मिलेगा।
5. नए कलर और हल्के हार्डवेयर बदलाव
iPhone 18 Pro में Apple बर्गंडी, ब्राउन और पर्पल जैसे नए कलर ऑप्शन दे सकता है। साथ ही, फिजिकल बटन्स में बदलाव संभव है, जिसमें प्रेशर-सेंसिटिव कैमरा बटन भी शामिल हो सकता है। यह बटन यूजर को इस्तेमाल के दौरान बेहतर फीडबैक देगा।
लॉन्च डेट और स्टैंडर्ड मॉडल्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max सितंबर 2026 में लॉन्च हो सकते हैं। वहीं, स्टैंडर्ड iPhone 18 मॉडल्स शायद 2027 की शुरुआत में आएंगे।