इंस्टाग्राम ने नया पैरेंटल अलर्ट फीचर लॉन्च किया है, जो बच्चों की सर्च हिस्ट्री पर नजर रखेगा और सुसाइड या सेल्फ-हर्म कंटेंट की बार-बार सर्च पर माता-पिता को नोटिफिकेशन भेजेगा।
मेटा ने इंस्टाग्राम पर एक नया पैरेंटल नोटिफिकेशन फीचर लॉन्च करने की घोषणा की है, जो बच्चों की सर्च हिस्ट्री पर नजर रखेगा। अगर किशोर कम समय में बार-बार सुसाइड या सेल्फ-हर्म से जुड़े कंटेंट सर्च करते हैं, तो माता-पिता को तुरंत अलर्ट भेजा जाएगा।
कंपनी का कहना है कि पैरेंटल अलर्ट फीचर टीन सेफ्टी टूल्स को और मजबूत करेगा और टीनएजर्स की ऑनलाइन गतिविधियों में संभावित जोखिम की पहचान करने में मदद करेगा। शुरुआत में यह फीचर ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, यूके और यूएस में उपलब्ध होगा और साल के अंत तक इसे अन्य देशों में भी रोल आउट किया जाएगा।
नया पैरेंटल अलर्ट फीचर कैसे काम करेगा
- यदि किशोर बार-बार सुसाइड या खुद को नुकसान पहुंचाने वाले कंटेंट को सर्च करते हैं, तो पेरेंट्स को नोटिफिकेशन मिलेगा।
- अलर्ट केवल उन्हीं पेरेंट्स को भेजा जाएगा जिन्होंने इंस्टाग्राम के पैरेंटल सुपरविजन टूल्स को एक्टिव किया है।
- अलर्ट ईमेल, टेक्स्ट मैसेज, व्हाट्सएप या इन-ऐप नोटिफिकेशन के जरिए उपलब्ध कॉन्टैक्ट डिटेल के आधार पर भेजा जाएगा।
- अलर्ट में यह जानकारी शामिल होगी कि किस तरह के शब्द या फ्रेज बार-बार सर्च किए गए और पेरेंट्स को एक्सपर्ट गाइडेंस भी मिलेगा।
also read: Galaxy S26 Ultra लॉन्च के बाद Galaxy S25 Ultra 5G पर भारी…
मेटा की वर्तमान सेफ्टी उपाय
मेटा पहले से ही सुसाइड और सेल्फ-हर्म से जुड़े कुछ सर्च को ब्लॉक करता है और यूजर्स को हेल्पलाइन और सपोर्ट रिसोर्स पर रीडायरेक्ट करता है। नए अलर्ट फीचर के जरिए पेरेंट्स को पहले से चेतावनी मिल जाएगी, ताकि वे समय रहते अपने बच्चे की मदद कर सकें।
कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि अलर्ट भेजते समय सावधानी बरती जाएगी और जरूरत से ज्यादा नोटिफिकेशन भेजने से बचा जाएगा।
भविष्य में AI आधारित नोटिफिकेशन
मेटा ने यह भी कहा कि साल के अंत तक वह AI-आधारित नोटिफिकेशन फीचर लॉन्च करेगा। यह फीचर पेरेंट्स को सचेत करेगा यदि टीनएजर्स AI सिस्टम से सुसाइड या खुद को नुकसान पहुंचाने जैसी बातचीत करने की कोशिश करें।