Infinix GT 30 Pro के Geekbench स्कोर सामने आए, क्या औसत प्रदर्शन रहेगा ? जानिए पूरी जानकारी

Infinix GT 30 Pro जल्द ही बाजार में एंट्री लेने वाला है और लॉन्च से पहले यह स्मार्टफोन अलग-अलग सर्टिफिकेशन साइट्स पर नजर आ रहा है। हाल ही में इसका मॉडल नंबर X6873 के साथ Geekbench पर लिस्ट हुआ है। सिंगल-कोर टेस्ट में इसे 1204 और मल्टी-कोर टेस्ट में 4057 अंक मिले हैं। दिलचस्प बात ये है कि पुराने मॉडल GT 20 Pro ने सिंगल-कोर में 1248 और मल्टी-कोर में 3672 पॉइंट्स स्कोर किए थे। यानी मल्टी-कोर परफॉर्मेंस बेहतर है, लेकिन सिंगल-कोर स्कोर पहले से थोड़ा कमजोर है।

ध्यान देने वाली बात यह भी है कि GT 30 Pro अभी विकास के चरण में है, तो संभव है कि फाइनल यूनिट की परफॉर्मेंस इससे बेहतर हो।, इसमें MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट हो सकता है, जबकि पुराने वर्जन में Dimensity 8200 Ultimate दिया गया था। स्टोरेज और रैम की बात करें तो इसमें 8GB और 12GB रैम वेरिएंट्स मिल सकते हैं, साथ ही 256GB इंटरनल स्टोरेज भी दी जा सकती है।

डिस्प्ले के मामले में GT 30 Pro में 1.5K रेजोल्यूशन वाला पैनल आने की संभावना है, जो कि पुराने 1080p डिस्प्ले से अपग्रेड होगा। स्टोरेज स्पीड भी बढ़ाई गई है  GT 30 Pro में UFS 4.0 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है, जबकि पहले UFS 3.0 था। कैमरा सेक्शन में 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी जोड़ा जा सकता है।

हालांकि लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स अब तक बहुत ज्यादा प्रभावशाली नहीं लगे हैं, लेकिन फाइनल लॉन्च के समय कंपनी क्या खास फीचर्स पेश करती है, ये देखना दिलचस्प होगा। फिलहाल, कंपनी की ओर से इसके लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Related posts

भारत का सबसे हाई-स्पीड Jio प्रीमियम प्लान: 1Gbps स्पीड और OTT सब्सक्रिप्शन के साथ अब उपलब्ध

इंस्टाग्राम नया पैरेंटल अलर्ट फीचर: बच्चों की सर्च एक्टिविटी पर माता-पिता को नोटिफिकेशन

Galaxy S26 Ultra लॉन्च के बाद Galaxy S25 Ultra 5G पर भारी छूट, Amazon पर मिल रही शानदार डील