Infinix GT 30 Pro 5G भारत में 3 जून को होगा लॉन्च, जबरदस्त गेमिंग फीचर्स से होगा लैस!

by editor
Infinix GT 30 Pro 5G भारत में 3 जून को होगा लॉन्च, जबरदस्त गेमिंग फीचर्स से होगा लैस!

Infinix  : GT 30 Pro को एक गेमिंग स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया है।

Infinix ने इस हफ्ते GT 30 Pro 5G को कुछ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पेश किया था, और अब कंपनी ने इसके भारत लॉन्च की तारीख भी घोषित कर दी है। यह स्मार्टफोन 3 जून को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा और इसके लिए Flipkart पर एक डेडिकेटेड पेज भी लाइव हो चुका है।

GT 30 Pro को खासतौर पर एक गेमिंग स्मार्टफोन के रूप में प्रचारित किया गया है। इसमें कस्टमाइज़ेबल RGB LED लाइट पैनल और शोल्डर ट्रिगर्स जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस Battlegrounds Mobile India (BGMI) जैसे गेम्स में 120fps फ्रेम रेट को सपोर्ट करता है, जिससे स्मूथ गेमिंग एक्सपीरियंस मिलेगा। शोल्डर ट्रिगर्स में 520Hz टच रिस्पॉन्स रेट है, जो गेमिंग के साथ-साथ कैमरा कंट्रोल और मीडिया प्लेबैक में भी काम आएगा।

डिज़ाइन की बात करें तो फोन के Dark Flare वर्ज़न में नया Cyber Mecha 2.0 लुक देखने को मिलेगा, जबकि दूसरा विकल्प Blade White कलर में उपलब्ध होगा।

ग्लोबल वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जिसकी रिफ्रेश रेट 144Hz और पीक ब्राइटनेस 1100 निट्स है। डिस्प्ले पर Gorilla Glass 7i की सुरक्षा दी गई है। स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8350 Ultimate चिपसेट से लैस है, और इसमें 5,500mAh की बैटरी मिलती है जो 45W वायर्ड और 30W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

फोन Android 15 बेस्ड XOS 15 पर रन करता है। कैमरा सेटअप में पीछे की तरफ 108MP का डुअल कैमरा सिस्टम है, जबकि फ्रंट में 13MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।

You may also like

‘मेरी बेस्ट फ्रेंड ही मेरी पत्नी’ – विजय का इमोशनल पोस्ट वायरल तान्या मित्तल का गोल्ड iPhone और ‘राम’ कैप्शन… भक्ति या कोई बड़ा संकेत? 5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप