Indian Navy का युद्धपोत मुंबई बहुराष्ट्रीय अभ्यास ला पेरोस में भाग लेगा।

Indian Navy का युद्धपोत मुंबई बहुराष्ट्रीय अभ्यास ला पेरोस में भाग लेगा।


Indian Navy : दक्षिण-पूर्वी महासागर क्षेत्र में तैनात मिशन के तहत स्वदेशी विध्वंसक पोत अपनी परिचालन यात्रा पर इंडोनेशिया के जकार्ता पहुँचा।

Indian Navy : स्वदेशी निर्मित और निर्देशित मिसाइल विध्वंसक आईएनएस मुंबई बहुराष्ट्रीय अभ्यास ला पेरोस के चौथे संस्करण में भाग ले रहा है। इस संस्करण में ऑस्ट्रेलिया की रॉयल नौसेना, फ्रांसीसी नौसेना, रॉयल नौसेना, संयुक्त राज्य अमेरिका की नौसेना, इंडोनेशिया की नौसेना, मलेशिया की रॉयल नौसेना, सिंगापुर की नौसेना और कनाडा की रॉयल नौसेना सहित विभिन्न समुद्री भागीदारों के कर्मी और सतह एवं उप-सतह परिसंपत्तियाँ शामिल होंगी।

इस अभ्यास का उद्देश्य समुद्री निगरानी, समुद्री अवरोधन संचालन और हवाई संचालन में सहयोग को बढ़ावा देना, प्रगतिशील प्रशिक्षण और सूचना साझा करने के माध्यम से साझा समुद्री स्थिति जागरूकता को विकसित करना है। यह अभ्यास समान विचारधारा वाली नौसेनाओं को बेहतर सामरिक अंतर-संचालन के लिए योजना, समन्वय और सूचना साझाकरण में घनिष्ठ संबंध विकसित करने का एक अवसर प्रदान करता है। इसमें सतह युद्ध, वायु-विरोधी युद्ध, वायु-रक्षा, क्रॉस डेक लैंडिंग और सामरिक युद्धाभ्यास के साथ-साथ वीबीएसएस (विजिट, बोर्ड, सर्च एंड सीजर) संचालन जैसे कांस्टेबुलरी मिशन भी शामिल होंगे।

इस अभ्यास में Indian Navy की भागीदारी समान विचारधारा वाली नौसेनाओं के बीच उच्च स्तर के समन्वय, सामंजस्य और अंतर-संचालनशीलता को दर्शाती है, साथ ही समुद्री क्षेत्र में नियम-आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी व्यक्त करती है।

यह यात्रा भारत के सागर (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) दृष्टिकोण के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सहयोग और सहभागिता को बढ़ावा देना है।

 

*****

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जैसलमेर में LCH प्रचंड पर उड़ान भरी, वायुशक्ति-26 अभ्यास का लिया अवलोकन

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने युवाओं को दिया एकता का मंत्र, ‘मेरा-तुम्हारा नहीं, कहें हमारा कश्मीर’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इज़राइल यात्रा: द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूती देने के लिए दो दिवसीय दौरा