सड़क दुर्घटना में घायल हुए इंडियन आइडल विजेता Pawandeep Rajan , हाथ-पैर में आई चोटें, जानिए अब कैसी है उनकी तबीयत?

by editor
Indian Idol winner Pawandeep Rajan injured in a road accident, suffered injuries in hands and legs, know how is his health now?

Pawandeep Rajan के एक्सीडेंट की खबर ने उनके चाहने वालों को चिंतित कर दिया है। फैंस यह जानने को बेताब हैं कि उनके पसंदीदा सिंगर की हालत अब कैसी है। इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप की कार का गुजरात में हादसा हो गया है।

‘इंडियन आइडल सीजन 12’ के विजेता Pawandeep Rajan के फैंस के लिए एक चिंताजनक खबर सामने आई है। 5 अप्रैल की सुबह जब पवनदीप उत्तराखंड से दिल्ली की ओर जा रहे थे, तब उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। हादसे के वक्त कार में उनके साथ दो अन्य लोग भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि उनकी गाड़ी ने पीछे से एक कैंटर को टक्कर मार दी, जिससे यह गंभीर दुर्घटना हुई। अपनी शानदार गायकी से लाखों दिलों को जीतने वाले पवनदीप मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं।

Pawandeep Rajan अब सुरक्षित हैं और खतरे से बाहर हैं। यह हादसा 5 मई की सुबह करीब 3:40 बजे हुआ, जब ड्राइवर को अचानक झपकी आ गई और उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक कैंटर से पीछे से जा टकराई। यह दुर्घटना उत्तराखंड से दिल्ली आते समय गजरौला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर हुई।

हादसे के बाद तीनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया। हालांकि फिलहाल पवनदीप की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। उन्हें एक हाथ और दोनों पैरों में चोटें आई हैं।

पवनदीप राजन कौन हैं?
Pawandeep Rajan केवल एक प्रसिद्ध सिंगर नहीं, बल्कि एक बेहद टैलेंटेड संगीतकार भी हैं। 29 साल के इस सिंगर ने अपनी कला से पूरी फिल्म इंडस्ट्री को प्रभावित किया है। पवनदीप ने 2015 में सिंगिंग रियलिटी शो ‘द वॉयस इंडिया’ जीतकर नेशनल लेवल पर अपनी पहचान बनाई थी। वह कई संगीत वाद्ययंत्र भी बहुत अच्छी तरह से बजाते हैं, जैसे हारमोनियम, सिंथेसाइज़र, तबला और ड्रम।

2021 में Pawandeep Rajan  ने सोनी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ का खिताब जीता, जिससे उन्होंने एक और बड़ी सफलता प्राप्त की। इस जीत ने उन्हें देशभर में मशहूर कर दिया। पवनदीप हर प्रकार का गाना गाने में सक्षम हैं, और उनका स्टेज पर बेहतरीन प्रदर्शन और ऊर्जा उन्हें दर्शकों और जजों का पसंदीदा बना दिया। पवनदीप को उत्तराखंड के युवा ब्रांड एंबेसडर के रूप में भी नियुक्त किया गया है। इंडियन आइडल के मंच पर उनकी अरुणिता कंजीवाल के साथ जोड़ी बनाई गई थी, लेकिन दोनों ने साफ कहा कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

You may also like

तान्या मित्तल का गोल्ड iPhone और ‘राम’ कैप्शन… भक्ति या कोई बड़ा संकेत? 5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा!