महिला वर्ल्ड कप 2025: भारत ने पाकिस्तान को 88 रनों से रौंदा, 12-0 का अजेय रिकॉर्ड बरकरार

महिला वर्ल्ड कप 2025: भारत ने पाकिस्तान को 88 रनों से रौंदा, 12-0 का अजेय रिकॉर्ड बरकरार

महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारत ने पाकिस्तान को 88 रनों से हराकर वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ अपना 12-0 का अजेय रिकॉर्ड बनाए रखा। कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में हरलीन देओल और रिचा घोष ने शानदार प्रदर्शन किया।

महिला वर्ल्ड कप 2025 में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को जोरदार अंदाज में 88 रनों से हराकर अपनी दबदबा कायम रखी है। इस जीत के साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे मैचों में अपना 12-0 का अजेय रिकॉर्ड बनाए रखा है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 247 रन बनाए, जबकि पाकिस्तान की पूरी टीम केवल 159 रन बनाकर आउट हो गई।

टीम इंडिया की बल्लेबाजी प्रदर्शन

भारतीय टीम ने धीमी पिच पर खेलते हुए भी 247 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया। हरलीन देओल ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए, जबकि जेमिमा रोड्रीग्स ने 32 और प्रतिका रावल ने 31 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। अंत में रिचा घोष ने मात्र 20 गेंदों में 35 रनों की तेजी से रन बनाए, जिससे टीम इंडिया का स्कोर मजबूत हुआ।

also read: भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज 2025: भारत ने वेस्टइंडीज…

पाकिस्तान की बल्लेबाजी ढेर

पाकिस्तान की टीम ने शुरुआत से ही संघर्ष किया। पहले 20 रन तक दोनों सलामी बल्लेबाज विकेट गंवा चुके थे। सलामी बल्लेबाज मुनीबा अली का रन आउट होना मैच का महत्वपूर्ण मोड़ रहा, जिसे थर्ड अंपायर ने दो बार वीडियो रिप्ले के बाद आउट करार दिया। सिदरा अमीन और नतालिया परवेज ने 69 रनों की साझेदारी से टीम को संभाला, लेकिन अन्य बल्लेबाज जल्द ही पवेलियन लौट गए। कप्तान फातिमा सना ने केवल 2 रन बनाए। अंत में पाकिस्तान ने 159 रन बनाकर मैच हार गई।

12-0 का अजेय रिकॉर्ड

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2005 से अब तक पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए सभी 12 वनडे मैचों में जीत दर्ज की है। यह लगातार 12वीं जीत है, जो टीम इंडिया की वुमेन क्रिकेट में मजबूत पकड़ को दर्शाती है।

Related posts

आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फुल शेड्यूल जारी भारत-पाक मैच 14 जून को एजबेस्टन में

WI vs SA: अगर वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका को हराया तो टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह मुश्किल

1200 दिन बाद टूटा भारत का टी20 वर्ल्ड कप रिकॉर्ड, सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए क्या है समीकरण?