भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज से पहले तेज गेंदबाज की चोट से टीम में बड़ा बदलाव, देखें अपडेटेड स्क्वाड

by Neha
भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज से पहले तेज गेंदबाज की चोट से टीम में बड़ा बदलाव, देखें अपडेटेड स्क्वाड

भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज से पहले तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ की चोट से बाहर, वेस्टइंडीज ने जेडियाह ब्लेड्स को टीम में शामिल किया। जानिए दोनों टीमों का अपडेटेड स्क्वाड और मैच शेड्यूल।

भारत-वेस्टइंडीज के बीच 2 अक्टूबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले वेस्टइंडीज की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। इससे वेस्टइंडीज की गेंदबाजी लाइनअप में भारी बदलाव करना पड़ा है।

अल्जारी जोसेफ की चोट से वेस्टइंडीज को बड़ा नुकसान

अल्जारी जोसेफ को लोअर बैक में दर्द की समस्या हुई थी, जो ठीक होते-होते फिर से उभर आई है। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने सोशल मीडिया के जरिए पुष्टि की कि उनकी पुरानी चोट ने फिर से तकलीफ देना शुरू कर दिया है, जिसके कारण वह भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। जोसेफ की जगह 23 वर्षीय युवा गेंदबाज जेडियाह ब्लेड्स को टीम में शामिल किया गया है। ब्लेड्स अभी तक टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू नहीं कर पाए हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके 7 मैचों का अनुभव है। फिलहाल वे नेपाल के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रहे हैं और जल्द ही भारत के खिलाफ टेस्ट मैचों के लिए टीम में जुड़ेंगे।

also read: नेपाल ने वेस्टइंडीज को टी20 सीरीज में हराकर इतिहास रचा,…

जेसन होल्डर ने टीम की मदद से किया इनकार

वेस्टइंडीज ने पहले ऑलराउंडर जेसन होल्डर से संपर्क किया था ताकि जोसेफ की कमी पूरी की जा सके, लेकिन होल्डर ने आगामी मेडिकल जांच के कारण इस ऑफर को ठुकरा दिया।

भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

  • पहला टेस्ट: 2 अक्टूबर, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

  • दूसरा टेस्ट: 10 अक्टूबर, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

भारत और वेस्टइंडीज के अपडेटेड स्क्वाड

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, एन जगदीशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव

वेस्टइंडीज: रोस्टन चेज (कप्तान), जोमेल वार्रिकन, केवलन एंडरसन, एलिक अथानाज, जॉन कैंपबेल, टेगेनारिन चंद्रपॉल, जस्टिन ग्रीव्स, शाय होप, टेविन इमलाच, जेडियाह ब्लेड्स, शमार जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एंडरसन फिलिप, खारी पियरे, जेडन सील्स

You may also like

वैलेंटाइन पर किसका हाथ थामे दिखीं अवनीत कौर? डिलीट पोस्ट ने खोला राज! Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल रत्ना पाठक ने खोली यंग एक्ट्रेसेस की पोल, “क्यूट बनकर एंटरटेन करने की कोशिश…” “चुप हो जाओ!” बॉडीशेम करने वालों पर भड़कीं धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान