Saturday, April 18, 2026

IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे से पहले दो भागों में बंट गई टीम इंडिया! जानिए क्या है पूरा मामला

by editor
IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे से पहले दो भागों में बंट गई टीम इंडिया! जानिए क्या है पूरा मामला

IND vs ENG : टीम इंडिया अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए रवाना होगी। इस सीरीज के लिए भारतीय चयन समिति जल्द ही टीम की घोषणा कर सकती है। इससे पहले बीसीसीआई ने आईपीएल को ध्यान में रखते हुए एक अहम निर्णय लिया है।

IND vs ENG : भारतीय क्रिकेट टीम 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैचों की अहम सीरीज के लिए तैयार है, जिसकी शुरुआत 20 जून से होगी। यह श्रृंखला 2025-27 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है और भारतीय क्रिकेट के लिए एक नई शुरुआत साबित हो सकती है। हालांकि, चयन समिति ने अब तक टीम इंडिया का स्क्वॉड घोषित नहीं किया है, लेकिन बीसीसीआई ने टीम के रवाना होने का शेड्यूल लगभग तय कर लिया है। यह शेड्यूल खास तौर पर आईपीएल को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया दो समूहों में होगी रवाना

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई ने इंग्लैंड दौरे के लिए खिलाड़ियों को दो अलग-अलग बैच में भेजने का निर्णय लिया है। यह दौरा जून से अगस्त 2025 तक चलेगा, जिसमें कुल पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे। दौरे की शुरुआत IPL 2025 के समाप्त होते ही होगी, जो अब 3 जून को खत्म होगा। पहले आईपीएल का समापन 25 मई को तय था, लेकिन भारत-पाक सीमा पर बढ़े तनाव के चलते टूर्नामेंट को एक हफ्ते के लिए रोकना पड़ा, जिससे फाइनल की तारीख बढ़ गई। इसी व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए बीसीसीआई ने यह फैसला लिया है कि खिलाड़ी दो समूहों में इंग्लैंड जाएंगे।

टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर और टेस्ट खिलाड़ियों का पहला दल संभवतः 6 जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होगा। फिलहाल गंभीर के अधिकतर सहयोगी स्टाफ देश से बाहर हैं और उम्मीद की जा रही है कि वे सीधे इंग्लैंड में टीम से जुड़ेंगे। इस पहले दल में वे खिलाड़ी शामिल होंगे जो आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाएंगे। बाकी खिलाड़ी आईपीएल 2025 के फाइनल के बाद इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे।

इंडिया A टीम भी करेगी इंग्लैंड का दौरा

बीसीसीआई ने इंग्लैंड दौरे की तैयारियों के तहत इंडिया A टीम को भी वहां भेजने का प्लान बनाया है। इंडिया A, इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ दो अनौपचारिक चार दिवसीय मुकाबले खेलेगी—पहला मैच 30 मई से कैंटरबरी में और दूसरा 6 जून से नॉर्थम्प्टन में शुरू होगा। इसके बाद 13 से 16 जून के बीच इंडिया A और सीनियर भारतीय टीम के बीच एक अभ्यास मैच भी खेला जाएगा। इंडिया A टीम की घोषणा इसी सप्ताह की शुरुआत में होने की संभावना थी, लेकिन आईपीएल के संशोधित शेड्यूल के चलते अजीत अगरकर के नेतृत्व वाली चयन समिति को अपनी योजना में बदलाव करना पड़ा है। ऐसे में टीम की यात्रा की तारीख को लेकर भी जल्द निर्णय लिया जा सकता है।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा