घर के किन हिस्सों में उगती है फंगस? जानिए Fungal इंफेक्शन की पहचान और बचाव के उपाय।

घर के किन हिस्सों में उगती है फंगस? जानिए Fungal इंफेक्शन की पहचान और बचाव के उपाय।

मानसून में बढ़ती नमी के कारण घरों में Fungal फैलने का खतरा तेजी से बढ़ जाता है, जिससे न केवल दीवारें खराब होती हैं, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है। घर के कुछ खास हिस्से फंगस की चपेट में जल्दी आते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है।

घर में कहां-कहां फंगस पनपता है?

बारिश के मौसम में घर के वे कोने जहां नमी बनी रहती है और धूप या हवा का आना मुश्किल होता है, वहां Fungal तेजी से फैलता है।
आमतौर पर फंगस इन जगहों पर पनपता है:

  • बाथरूम की दीवारों और टाइल्स में

  • किचन सिंक और उसके आसपास

  • एसी वेंट्स और फिल्टर में

  • सीलन वाली छत पर

  • गीले कारपेट और पायदान के नीचे

  • स्टोर रूम, बालकनी और कबाड़ के बीच

  • बंद अलमारियों और बिना धूप लगे कपड़ों में

  • कई दिनों से बाथरूम में टंगे गीले कपड़ों पर

Fungal से होने वाली आम बीमारियां

Fungal के कारण स्किन से लेकर सांस की दिक्कत तक हो सकती है। इसके कुछ सामान्य लक्षण और बीमारियां हैं:

  • दाद (Ringworm): त्वचा पर गोलाकार खुजलीदार चकत्ते

  • एथलीट फुट: पैरों की उंगलियों के बीच जलन और खुजली

  • फंगल साइनसाइटिस: बंद नाक, सिरदर्द और सांस लेने में दिक्कत

  • कैंडिडा इंफेक्शन: महिलाओं में योनि क्षेत्र में जलन व संक्रमण

  • ब्लैक फंगस: कमजोर इम्यूनिटी वालों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है

Fungal से कैसे बचें?

  • घर को हवादार और सूखा रखें

  • सीलन वाली जगहों की समय पर मरम्मत कराएं

  • कपड़े, जूते और बिस्तर को धूप में सुखाएं

  • एसी और वॉशिंग मशीन के फिल्टर समय-समय पर साफ करें

  • अलमारियों में लंबे समय तक बंद कपड़ों को बाहर निकालें

  • यदि त्वचा पर खुजली, चकत्ते या लालिमा दिखे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें

  • बिना सलाह के दवा या क्रीम का उपयोग न करें

नमी और गंदगी से दूरी बनाकर ही फंगल इंफेक्शन से बचा जा सकता है। घर की साफ-सफाई में लापरवाही आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है।

Related posts

रोज़ाना शहद पानी पीने के फायदे: वजन घटाने और इम्यूनिटी बढ़ाने का आसान तरीका

वेट लॉस डाइट: वजन कम करने के लिए मखाना या भुना हुआ चना: कौन है ज्यादा फायदेमंद?

Weight Gain After Workout: वर्कआउट के बाद भी वजन बढ़ रहा है? जानें कारण और समाधान