Monday, August 31, 2026

इंग्लैंड से आई एक दुखद सूचना में भारत के जाने-माने Indian player का निधन हो गया।

by editor
इंग्लैंड से आई एक दुखद सूचना में भारत के जाने-माने Indian player का निधन हो गया।

भारत के पूर्व दिग्गज Indian player दिलीप दोशी का इंग्लैंड में निधन, क्रिकेट जगत में शोक की लहर

भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में जारी टेस्ट मैच के दौरान एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। टीम इंडिया के पूर्व अनुभवी स्पिनर दिलीप दोशी का इंग्लैंड के लंदन में निधन हो गया। उनकी मृत्यु का कारण दिल से जुड़ी समस्या बताया गया है।

77 वर्षीय दोशी ने 1979 से 1983 के बीच भारत के लिए 33 टेस्ट और 15 वनडे मुकाबले खेले थे। अपने छोटे लेकिन प्रभावशाली अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 114 और वनडे में 22 विकेट लिए। घरेलू क्रिकेट में भी उन्होंने 898 फर्स्ट क्लास विकेट लेकर एक अहम मुकाम हासिल किया।

दिलीप दोशी का जन्म 22 दिसंबर 1947 को राजकोट, गुजरात में हुआ था, लेकिन उन्होंने अपने करियर का अधिकांश समय बंगाल के लिए खेलते हुए बिताया। खास बात यह रही कि उन्होंने 30 की उम्र पार करने के बाद टेस्ट डेब्यू किया और इसके बावजूद 100 से अधिक विकेट लेने में सफल रहे।

उन्होंने अपना टेस्ट डेब्यू ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1979 में चेन्नई में किया था, जिसमें वह पहली पारी में 6 और दूसरी में 2 विकेट लेकर भारत के प्रमुख गेंदबाज के रूप में उभरे। उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 1983 में पाकिस्तान के खिलाफ रहा।

उनके निधन की खबर सामने आने के बाद बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर शोक जताया है। इस खबर ने क्रिकेट प्रेमियों और दिग्गजों को गमगीन कर दिया है।

You may also like

निक्की-अरबाज ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो, शादी से पहले टूटा रिश्ता, चीटिंग वाले पोस्ट ने मचाई हलचल अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है