तेज Dhoop में ज्यादा देर तक रहते हैं तो न करें ये गलतियां,इन बातों के रखे ध्यान 

गर्मियों में धूप में ज्यादा देर रहते हैं तो न करें ये गलतियां, बिगड़ सकती है सेहत

गर्मियों के मौसम में कई तरह की बीमारियों का खतरा बना रहता है, खासतौर पर उन लोगों के लिए जो लंबे समय तक Dhoop  में रहते हैं। ऐसे में सेहत का खास ख्याल रखना जरूरी होता है। अगर आप Dhoop में ज्यादा समय बिताते हैं, तो अपने शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है।

गर्मी लगातार बढ़ रही है और इसका सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ सकता है जिन्हें फील्ड जॉब करनी पड़ती है या किसी वजह से Dhoop में ज्यादा समय बिताना पड़ता है। ऐसे लोगों को अभी से सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि लंबे समय तक तेज Dhoop में रहने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इससे न सिर्फ डिहाइड्रेशन हो सकता है, बल्कि हालात इतने बिगड़ सकते हैं कि अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ सकती है। इसके अलावा हीट स्ट्रोक का भी गंभीर खतरा बना रहता है, और समय रहते इलाज न मिलने पर यह जानलेवा भी साबित हो सकता है।

जो लोग लंबे समय तक तेज Dhoop में रहते हैं, उन्हें कुछ जरूरी सावधानियां जरूर अपनानी चाहिए ताकि Dhoop से होने वाले गंभीर प्रभावों से खुद को सुरक्षित रखा जा सके। सिर पर सीधे Dhoop पड़ने से कुछ ही समय में चक्कर आ सकते हैं। इसके अलावा, अत्यधिक Dhoop से भ्रम की स्थिति, नजर धुंधली होना और सनबर्न जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। सबसे गंभीर खतरा हीट स्ट्रोक का होता है, जिसमें शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा पहुंच जाता है। हीट स्ट्रोक की स्थिति में दिमाग, दिल, किडनी और शरीर के अन्य अंगों को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए अगर धूप में रहना जरूरी हो, तो सावधानी बरतना बहुत जरूरी है।

क्या करें धूप में रहते समय:

  • शरीर में पानी की कमी न होने दें, खुद को लगातार हाइड्रेट करते रहें।

  • नींबू पानी, विशेष रूप से बिना सोडा वाली शिकंजी, ज्यादा देर तक हाइड्रेटेड रहने में मदद कर सकती है।

  • धूप में निकलते समय सिर को कपड़े, टोपी या छाते से ढकें, ताकि दिमाग पर सीधी धूप न पड़े।

  • हल्के रंग और ढीले-ढाले कपड़े पहनें, ताकि शरीर गर्मी को जल्दी रिलीज कर सके और अधिक गरम न हो।

 

इन गलतियों से बचें
तेज Dhoop से घर या ऑफिस लौटने के तुरंत बाद बहुत ठंडा पानी पीने से परहेज करें, क्योंकि इससे शरीर का तापमान अचानक गिर सकता है और लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। उसी तरह, Dhoop से आने के तुरंत बाद नहाना भी नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि इससे शरीर का तापमान असंतुलित हो सकता है। जब आप धूप से लौटें, तो पहले शरीर को सामान्य तापमान पर आने दें, उसके बाद ही एसी का इस्तेमाल करें।

ध्यान रखें कि सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक धूप सबसे तीव्र होती है, इसलिए इस समय बाहर निकलने से बचें। अगर निकलना जरूरी हो तो बाहर जाने से पहले सनस्क्रीन लगाना न भूलें, ताकि त्वचा को सनबर्न से बचाया जा सके।

Related posts

अंजीर खाने का सही तरीका: भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहतमंद फायदे

Coconut Water Benefits: सुबह खाली पेट नारियल पानी पीना वरदान से कम नहीं, एक्सपर्ट से जानें इसके 5 जबरदस्त फायदे

बच्चों की हड्डियों में दर्द के कारण: बच्चों की हड्डियों में दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकती है कैल्शियम की कमी; जानें लक्षण और बचाव के उपाय