अगर घर में छोटा बच्चा है तो AC कितने डिग्री पर चलाएं? जानिए

by editor
अगर घर में छोटा बच्चा है तो AC कितने डिग्री पर चलाएं? जानिए

गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है और कई लोगों ने घरों में AC चलाना शुरू कर दिया है। लेकिन एसी इस्तेमाल करते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, खासकर अगर घर में 6 महीने का छोटा बच्चा हो। ऐसे में AC का तापमान कितना होना चाहिए

गर्मियों की शुरुआत के साथ ही कई घरों में AC चलना शुरू हो गया है।  फिलहाल AC का ज्यादा इस्तेमाल न किया जाए, लेकिन बढ़ती गर्मी के कारण लोग इसे इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। ऐसे में कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद ज़रूरी है, खासकर अगर घर में छह महीने तक का शिशु है। इस उम्र के बच्चों के लिए एसी का गलत इस्तेमाल नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में सवाल उठता है कि इतने छोटे बच्चों के लिए AC का सही तापमान क्या होना चाहिए और किन बच्चों को AC में सुलाने से बचना चाहिए? र एसी

आप AC का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो कुछ अहम बातों का ध्यान रखना बेहद ज़रूरी है। खासतौर AC तापमान बहुत कम न रखें, क्योंकि इससे शिशु की त्वचा पर एलर्जी या रूखापन हो सकता है। छोटे बच्चों की स्किन बहुत नाजुक होती है, इसलिए ठंडी हवा उन्हें नुकसान पहुंचा सकती है। साथ ही, शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) का खतरा भी रहता है, जो आगे चलकर लूज मोशन का कारण बन सकता है। इसलिए जरूरी है कि एसी का तापमान ऐसा हो जिससे बच्चे को किसी तरह की परेशानी न हो, खासकर अगर वह AC के पास सो रहा हो।

बच्चों के लिए सही AC तापमान क्या हो?
 6 महीने तक के बच्चों के लिए AC का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं जाना चाहिए। इससे कम तापमान होने पर बच्चों को खांसी, जुकाम जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यदि बच्चे को पहले से अस्थमा है, तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। कुछ केसों में निमोनिया का खतरा भी बढ़ जाता है। अगर एसी चलाते ही बच्चे को खांसी आने लगे तो तुरंत एसी बंद कर देना चाहिए, वरना खांसी और बढ़ सकती है।

अगर बच्चा AC में सो रहा है, तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान
छोटे बच्चों को कभी भी AC एसी की हवा में नहीं सुलाना चाहिए। बच्चे को अच्छी तरह ढककर रखें, खासतौर पर उसका सिर और पैर ढके होने चाहिए। डायरेक्ट AC की ठंडी हवा बच्चे को नहीं लगनी चाहिए।
यदि बच्चे को अस्थमा, निमोनिया, ब्रोंकाइटिस या स्किन एलर्जी जैसी समस्याएं हैं, तो उन्हें एसी में सुलाने से परहेज़ करना चाहिए, क्योंकि AC की हवा इन बीमारियों को और गंभीर बना सकती है।

You may also like

तान्या मित्तल का गोल्ड iPhone और ‘राम’ कैप्शन… भक्ति या कोई बड़ा संकेत? 5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा!