होलिका दहन 2026: होलिका दहन पर चंद्र ग्रहण, क्या प्रभावित होगी होली की तारीख?

होलिका दहन 2026: होलिका दहन पर चंद्र ग्रहण, क्या प्रभावित होगी होली की तारीख?

होलिका दहन 2026 पर चंद्र ग्रहण लगेगा, लेकिन होली की तारीख पर कोई असर नहीं होगा। जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पर्व से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी।

इस साल होलिका दहन के दिन 3 मार्च 2026 को पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इसे देखकर कई लोग यह सोच में पड़ गए हैं कि क्या ग्रहण के कारण होली की तारीख में कोई बदलाव होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण लगने पर कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किया जाता। इसलिए होलिका दहन जैसे शुभ अवसर पर ग्रहण का होना लोगों में थोड़ी उलझन पैदा कर देता है।

होलिका दहन 2026: तारीख और शुभ मुहूर्त

इस साल होलिका दहन 3 मार्च 2026 को मनाया जाएगा। होली जलाने का शुभ मुहूर्त शाम 6:46 बजे से 8:50 बजे तक रहेगा।

also read: ब्रज होली 2026: लड्डू से लेकर लठमार तक, मथुरा-वृंदावन का…

चंद्र ग्रहण का होली पर असर

इस साल का चंद्र ग्रहण 3 मार्च को दोपहर 3:21 बजे से शुरू होकर 6:46 बजे समाप्त होगा। ग्रहण के समाप्त होने के बाद ही होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शुरू हो रहा है। इसका मतलब यह है कि रंगवाली होली 4 मार्च को ही मनाई जाएगी, और ग्रहण का होली की तारीख पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

होलिका दहन पर क्या किया जाता है?

होलिका दहन के दिन शाम को शुभ मुहूर्त में लोग होली जलाते हैं। इस दौरान होलिका की पूजा की जाती है और उसमें नारियल, गेहूं की बालियां और गुलाल चढ़ाया जाता है। पूजा के बाद होलिका को प्रज्वलित किया जाता है और उसके चारों ओर 3, 5 या 7 बार परिक्रमा की जाती है। इस दौरान परिवार की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की प्रार्थना की जाती है। परिक्रमा करते समय लोटे से जल की धारा गिराकर अर्घ्य भी दिया जाता है।

Related posts

Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब और किस समय होगा, शुभ समय, तिथि और चंद्र ग्रहण-भद्रा का प्रभाव

रमजान 2026: चांद दिखते ही शुरू होगा पाक महीना, जानें पहला रोजा कब

चैत्र नवरात्रि 2026: कब से शुरू, जानें मां दुर्गा के 9 स्वरूप और कन्या पूजन तिथियाँ