लिटन दास (Liton Das) से सौम्या सरकार (Soumya Sarkar) तक, जानें बांग्लादेश की नेशनल टीम में अब तक कितने हिंदू क्रिकेटर खेल चुके हैं। पूरी लिस्ट, मैच स्टैट्स और प्रमुख योगदान देखें।
बांग्लादेश क्रिकेट में समय-समय पर कई हिंदू खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर टीम का प्रतिनिधित्व किया है। इस लिस्ट में लिटन दास सबसे प्रमुख नाम हैं, जिन्हें हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कप्तान चुना गया।
हालांकि, बांग्लादेश में हालिया घटनाओं के कारण हिंदू समुदाय पर सुरक्षा और अन्य मामलों को लेकर चर्चा बनी हुई है। क्रिकेट पर इसका असर भी देखने को मिला, जैसे कि मुस्तफिजुर रहमान को खरीदने को लेकर विवाद और उसके बाद बीसीसीआई के निर्देश।
इस बीच, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान किया और लिटन दास को कप्तान चुना, जो पहले से ही टी20 टीम के कप्तान रह चुके हैं।
also read: IPL 2026: बांग्लादेशी खिलाड़ी खेलेंगे या नहीं? BCCI ने…
बांग्लादेश के हिंदू क्रिकेटरों की सूची:
1. लिटन दास: बंगाली हिंदू क्रिकेटर लिटन दास ने 10 साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने बांग्लादेश के लिए अब तक 52 टेस्ट, 95 वनडे और 120 टी20 मैच खेले हैं। लिटन ने 2019 में देवाश्री बिस्वास सोनचिता से शादी की थी।
2. सौम्या सरकार (Soumya Sarkar): सौम्या सरकार भी बंगाली हिंदू हैं। उन्होंने बांग्लादेश के लिए 16 टेस्ट, 79 वनडे और 87 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।
3. अलोक कपाली: अलोक कपाली ने टीम के लिए 17 टेस्ट, 69 वनडे और 7 टी20 मैच खेला। उनका जन्म 1 जनवरी 1984 को बंगाली हिंदू परिवार में हुआ था।
4. तपश बैस्या: तपश बैस्या ने बांग्लादेश के लिए 21 टेस्ट और 56 वनडे मैच खेले। हालांकि उन्होंने अपने धर्म को सार्वजनिक रूप से नहीं बताया, लेकिन उनके सरनेम से हिंदू पहचान होती है।
5. धीमन घोष: धीमन घोष ने टीम के लिए 14 वनडे और 1 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। वह भी हिंदू हैं।
6. सुभाशीष रॉय: सुभाशीष रॉय ने बांग्लादेश के लिए 4 टेस्ट और 1 वनडे मैच खेले। उनका अंतरराष्ट्रीय करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा।
7. रोनी तलुकदार: रोनी तलुकदार नारायणगंज जिले के हिंदू परिवार से हैं। उन्होंने बांग्लादेश के लिए 1 वनडे और 11 टी20 मैच खेले।
बांग्लादेश क्रिकेट में इन खिलाड़ियों ने टीम को मजबूत किया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व किया। लिटन दास और सौम्या सरकार जैसे खिलाड़ियों का योगदान आज भी याद किया जाता है।