बीते साल नवंबर में हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हुआ। अब चार महीने बाद भी उनकी पत्नी और बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हेमा मालिनी इस बात को पचा नहीं पाई हैं और हर पल उन्हें याद करती हैं। हाल ही में 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स (BAFTA) ने ‘इन मेमोरियम’ सेगमेंट में धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी। इस सम्मान पर हेमा मालिनी ने अपने जज़्बात साझा किए।
View this post on Instagram
बाफ्टा अवॉर्ड्स में धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि पर हेमा का रिएक्शन
वैरायटी इंडिया से बातचीत में हेमा मालिनी ने कहा, “धर्मेंद्र ऐसे इंसान थे जिनकी मौजूदगी बाउंड्रीज़ से परे थी। दुनिया के हर हिस्से में उनके फैंस थे। जिस तरह विदेशों में भी लोग उन्हें प्यार करते थे, वह बेहद खास था।” उन्होंने बताया कि शूटिंग के अलावा दोनों ज्यादा ट्रैवल नहीं करते थे, इसलिए उन्होंने एक-दूसरे के साथ ज्यादा समय बिताने के लिए कई फिल्में साइन कीं।
धर्मेंद्र की याद हर पल सताती है
हेमा ने आगे कहा, “जब से वे चले गए हैं, मुझे हर मिनट उनकी याद आती है। मैं खुद से पूछती रहती हूं कि क्या वे सच में चले गए? और उनसे फिर कब मिल पाऊंगी?” उन्होंने अपनी पसंदीदा फिल्मों का भी जिक्र किया। हेमा को फिल्म ‘चुपके चुपके’ बेहद पसंद है, वहीं ‘शोले’ की शूटिंग के दौरान बिताए गए समय को भी उन्होंने याद किया।
also read: क्या सैफ से शादी के बाद रोजा रखती हैं करीना कपूर?…
धर्मेंद्र का हिंदी सिनेमा में योगदान
धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में हुआ। लंबे समय तक चलने वाले करियर में उन्होंने दर्शकों का दिल जीतने वाली कई फिल्में दीं, जैसे ‘शोले’, ‘सीता और गीता’, और ‘मेरा गांव मेरा देश’। अपने करिश्माई अंदाज़, स्क्रीन प्रेजेंस और भावनात्मक गहराई के लिए उन्हें हिंदी सिनेमा के सबसे पसंदीदा सितारों में गिना जाता है।
हेमा मालिनी का यह खुलासा दर्शाता है कि धर्मेंद्र सिर्फ फिल्मी ही नहीं बल्कि व्यक्तिगत जीवन में भी उनके लिए कितना खास थे। फैंस आज भी उनके जाने के गम में हैं और इस श्रद्धांजलि को देखकर राहत महसूस कर रहे हैं।