Haq OTT Release: यामी गौतम-इमरान हाशमी की फिल्म अब ओटीटी पर कब और कहां देखी जा सकती है?

Haq OTT Release: यामी गौतम-इमरान हाशमी की फिल्म अब ओटीटी पर कब और कहां देखी जा सकती है?

Haq OTT Release: यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म ‘हक’ अब सिनेमाघरों में रिलीज। जानिए कब और कहां इसे Netflix पर देख सकते हैं, फिल्म की कहानी, रिव्यू और विवादों की पूरी डिटेल।

Haq OTT Release: यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म “हक” आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और इसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिल रही है। फिल्म का ट्रेलर ही रिलीज होने के बाद से फैंस इसके सिनेमाघर और ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

also read: ‘महारानी 4’ रिव्यू: हुमा कुरैशी की शानदार एक्टिंग और…

“हक” की कहानी और थीम

फिल्म रियल लाइफ शाहबानो केस पर आधारित है और यह एक कोर्टरूम ड्रामा है। कहानी शाजिया बानो की है, जो अपने पति और तीन बच्चों के साथ सामान्य पारिवारिक जीवन जी रही होती है। अचानक उसके पति की दूसरी शादी हो जाती है। बानो अपने हक के लिए लड़ती है और कोर्ट जाती है जब पति गुजारा भत्ता देने से इंकार कर देता है। फिल्म में महिला अधिकार और समानता कानून (Women Rights & Equality Law) पर खास फोकस किया गया है।

फिल्म की समीक्षाएं

क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों ही यामी गौतम के अभिनय की खूब तारीफ कर रहे हैं। सिनेमाघरों में रिलीज होते ही फिल्म ने दर्शकों का ध्यान खींचा है।

Haq OTT Release Date और प्लेटफॉर्म

सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद फैंस जानना चाहते हैं कि यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब और कहां उपलब्ध होगी। ओटीटी प्लैटफॉर्म रिपोर्ट के अनुसार, “हक” 2 जनवरी 2026 को Netflix पर रिलीज होगी। इससे दुनियाभर के दर्शक घर बैठे इस फिल्म का आनंद ले पाएंगे।

रिलीज से पहले विवाद

फिल्म के रिलीज से पहले यह विवादों में भी रही। मध्यप्रदेश हाई कोर्ट में शाहबानो की बेटी, सिद्दीकी बेगम खान ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की याचिका दायर की थी। हालांकि, इंदौर खंडपीठ ने इसे खारिज कर दिया।

Related posts

द 50: रिद्धिमा पंडित और कृष्णा श्रॉफ के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा, फैंस में छिड़ी नेपोटिज्म बहस

‘तेरे नाम’ री-रिलीज: सलमान खान लौटे राधे भैया बनकर, 23 साल बाद फिल्म हुई री-रिलीज

‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज पर हाईकोर्ट ने क्यों लगाया स्टे? मेकर्स को बड़ा झटका