गुजरात सरकार ने रोलिंग पेपर और स्मोकिंग कोन पर लगाया बैन, नशाखोरी के खिलाफ सख्त कदम

गुजरात सरकार ने रोलिंग पेपर और स्मोकिंग कोन पर लगाया बैन, नशाखोरी के खिलाफ सख्त कदम

गुजरात सरकार ने रोलिंग पेपर, स्मोकिंग कोन्स और पैकेज्ड रोलिंग किट की बिक्री पर प्रतिबंध लगाते हुए नशाखोरी के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। अब उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गुजरात सरकार ने राज्य में युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए एक अहम फैसला लिया है। राज्य सरकार ने रोलिंग पेपर, स्मोकिंग कोन्स, पैकेज्ड रोलिंग किट, और इसी तरह की अन्य वस्तुओं की बिक्री, भंडारण और वितरण पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह कदम स्वास्थ्य संबंधित खतरों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, ताकि नशे के दुष्प्रभावों को रोका जा सके।

क्या होते हैं रोलिंग पेपर और स्मोकिंग कोन?

रोलिंग पेपर और स्मोकिंग कोन्स का उपयोग तंबाकू पीने वाले लोग सिगरेट बनाने में करते हैं। ये आसानी से किराने की दुकानों और पान की दुकानों पर मिल जाते हैं। लोग इनका इस्तेमाल तंबाकू को कागज में भरकर सिगरेट बनाने के लिए करते हैं, जो सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। यही कारण है कि गुजरात सरकार ने इनकी बिक्री पर रोक लगाने का निर्णय लिया है।

गुजरात सरकार ने क्यों लिया यह फैसला?

गुजरात सरकार का यह फैसला मुख्य रूप से युवाओं को नशे की लत से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है। सरकार का मानना है कि इस प्रकार की वस्तुओं की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने से न केवल युवाओं को तंबाकू और नशे से बचाया जा सकेगा, बल्कि समाज में इसके नकारात्मक प्रभावों को भी कम किया जा सकेगा।

गृह विभाग ने जारी किया आदेश

गृह विभाग ने इस फैसले को लागू करने के लिए आदेश जारी किया है, जिसके अनुसार रोलिंग पेपर और स्मोकिंग कोन्स की बिक्री, भंडारण, वितरण और प्रचार पर रोक लगा दी गई है। यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163(2) और 163(3) के तहत लागू किया गया है।

नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई

गृह विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति या व्यापारी इस प्रतिबंध का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (BNSS) की धारा 223 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नशाखोरी के खिलाफ गुजरात सरकार का बड़ा कदम

यह कदम गुजरात सरकार द्वारा नशे के खिलाफ उठाया गया एक बड़ा कदम है। सरकार की कोशिश है कि राज्य में तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों की खपत को कम किया जाए, ताकि युवाओं को इनकी आदत न पड़े और उनका भविष्य सुरक्षित रहे।

Related posts

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान 21-22 फरवरी को गुजरात दौरे पर, अहमदाबाद मीडिया ब्रीफिंग और सामूहिक विवाह में होंगे शामिल

दिल्ली में नए बायोमेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट, 46 टन प्रतिदिन क्षमता की तैयारी

दिल्ली में BJP सरकार का एक साल पूरा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हनुमान मंदिर में लिया आशीर्वाद