Govinda on Divorce Rumours : गोविंदा ने सुनीता संग तलाक की खबरों पर कहा- सुनीता बच्ची जैसी हैं, पर उसने भी की हैं गलतियां। शो ‘Too Much’ में किया खुलासा।
Govinda on Divorce Rumours: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा ने हाल ही में अपने और पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक की अफवाहों पर खुलकर बात की। लंबे समय से चल रही इन खबरों के बीच गोविंदा ने टॉक शो ‘Too Much’ में काजोल और ट्विंकल खन्ना के साथ बातचीत के दौरान इस मामले पर अपना रिएक्शन दिया।
“सुनीता एक बच्ची जैसी है” – गोविंदा
गोविंदा ने पत्नी सुनीता आहूजा की तुलना एक मासूम बच्ची से की। उन्होंने कहा: “मेरे बच्चे भी अपनी मां को ऐसे ट्रीट करते हैं जैसे वो खुद एक बच्ची हो। लेकिन उसी मासूमियत के साथ उसने हमारे पूरे घर को संभाला है।” गोविंदा ने आगे कहा कि सुनीता ईमानदार हैं, लेकिन कभी-कभी बिना सोचे कुछ कह जाती हैं जो नहीं कहना चाहिए।
“मैंने उसे और उसके परिवार को कई बार माफ किया है”
शो में जब उनसे पूछा गया कि क्या सुनीता हमेशा उनकी गलतियों को उजागर करती हैं, तो उन्होंने जवाब दिया: “उसने भी बहुत सारी गलतियां की हैं। मैंने उसे और उसके पूरे परिवार को कई बार माफ किया है।” यह बयान यह दर्शाता है कि गोविंदा अपने रिश्ते में आई चुनौतियों को कैसे हैंडल करते हैं — एक समझदारी और अनुभव के साथ।
also read: Katrina Kaif Pregnancy Update: विक्की कौशल ने डिलीवरी को…
“जब पत्नी, मां जैसी हो जाती है”
गोविंदा ने रिश्तों की गहराई को समझाते हुए कहा कि जब कोई इंसान अपनी मां को खो देता है, तो वह अपनी पत्नी पर पूरी तरह निर्भर हो जाता है। उस स्थिति में पत्नी एक मां की तरह व्यवहार करने लगती है — डांटना, समझाना, और हर चीज़ में गाइड करना। “शायद महिलाओं को इसका एहसास नहीं होता, लेकिन हम पुरुष इसे महसूस करते हैं,” उन्होंने कहा।
तलाक की अफवाहों पर विराम
2024 की शुरुआत में यह अफवाहें तेज हो गई थीं कि गोविंदा और सुनीता अलग हो सकते हैं, और तलाक की अर्जी भी दायर की गई है। लेकिन इन खबरों पर गणेश चतुर्थी के मौके पर दोनों ने एक साथ पूजा कर अफवाहों को झूठा साबित कर दिया। सुनीता ने भी साफ कहा: “गोविंदा हमेशा मेरे पति रहेंगे। कोई भी हमारे रिश्ते को नहीं तोड़ सकता।”
38 साल की लव स्टोरी, जो आज भी कायम है
गोविंदा और सुनीता की शादी 1987 में हुई थी, लेकिन उन्होंने इसे काफी समय तक छुपाकर रखा। उनकी बेटी टीना आहूजा का जन्म 1989 में हुआ, और बेटे यशवर्धन का जन्म 1997 में। टीना पहले ही बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं, वहीं यशवर्धन भी जल्दी ही फिल्मों में एंट्री करने वाले हैं।