Google ने Veo 3.1 AI वीडियो जनरेशन मॉडल को अपडेट किया! अब मिनटों में प्रोफेशनल वीडियो और वायरल Shorts/Reels बनाना आसान, तेज और स्मार्ट।
Google ने अपने AI वीडियो जनरेशन मॉडल Veo 3.1 को नया और पावरफुल अपडेट दिया है। इस नए वर्जन के साथ वीडियो बनाना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान, तेज और प्रोफेशनल हो गया है। कंपनी का दावा है कि Veo 3.1 बेहतर वीडियो क्वालिटी, प्रॉम्प्ट को समझने की गहराई और स्टेबल कैरेक्टर्स के साथ काम करता है। सबसे बड़ी बात यह है कि अब कंटेंट क्रिएटर्स सीधे Shorts और Reels के लिए वर्टिकल वीडियो बना सकते हैं, जिससे समय और मेहनत दोनों बचती हैं।
Ingredients to Video फीचर हुआ स्मार्ट
Veo 3.1 में Ingredients to Video फीचर को और एडवांस बनाया गया है। यूजर्स अब लंबा प्रॉम्प्ट लिखने की जरूरत नहीं, बस एक रेफरेंस इमेज और छोटा टेक्स्ट देकर भी कहानी से भरा वीडियो तैयार कर सकते हैं। नए अपडेट में वीडियो में सिनेमैटिक टच, नेचुरल ट्रांजिशन और बेहतर फ्लो मिलता है। मॉडल अब सीन के बीच कैरेक्टर्स और ऑब्जेक्ट्स को सटीक और कंसिस्टेंट तरीके से दिखाता है।
also read: WhatsApp Update: अब प्रोफाइल में जोड़ सकेंगे कवर फोटो,…
कैरेक्टर और सीन की एकरूपता
Veo 3.1 की सबसे खास बात इसकी कैरेक्टर कंसिस्टेंसी है। वीडियो के दौरान कैरेक्टर का चेहरा, बॉडी लैंग्वेज और लुक स्थिर रहता है। बैकग्राउंड, टेक्सचर और प्रॉप्स भी लगातार एक जैसे दिखाई देते हैं। इसका फायदा यह है कि छोटे-छोटे क्लिप्स को जोड़कर लंबी कहानी आसानी से बनाई जा सकती है।
Shorts और Reels के लिए वर्टिकल सपोर्ट
इस अपडेट में 9:16 वर्टिकल फॉर्मेट का नेटिव सपोर्ट दिया गया है। अब वीडियो बिना क्रॉप किए सीधे YouTube Shorts, Instagram Reels और TikTok पर अपलोड किए जा सकते हैं। यह फीचर मोबाइल-फोकस्ड क्रिएटर्स के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है।
बेहतर वीडियो क्वालिटी और प्लेटफॉर्म्स
Veo 3.1 अब 1080p वीडियो और 4K अपस्केलिंग सपोर्ट देता है। नया Ingredients to Video फीचर YouTube Shorts, YouTube Create ऐप और Gemini ऐप में उपलब्ध है। बिजनेस यूजर्स और डेवलपर्स इसे Flow ऐप, Gemini API, Vertex AI और Google Vids के जरिए इस्तेमाल कर सकते हैं।