Google Pixel 10 पर मिल रही भारी छूट, अभी खरीदने पर पाएं 14,000 रुपये तक की बचत

Google Pixel 10 पर मिल रही भारी छूट, अभी खरीदने पर पाएं 14,000 रुपये तक की बचत

Google Pixel 10 पर अब भारी छूट! अमेजन पर खरीदें 69,500 रुपये में और पाएं 14,000 रुपये तक की बचत। जानें Pixel 10 के फीचर्स, डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर।

अगर आप नए साल पर अपने लिए या किसी खास व्यक्ति के लिए प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो Google Pixel 10 आपके लिए बेस्ट डील लेकर आया है। अमेजन पर यह फोन इस समय शानदार डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है, जिससे आप लगभग 14,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

Google Pixel 10 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Google Pixel 10 को इस साल अगस्त में लॉन्च किया गया था। इसमें 6.3 इंच की OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 का इस्तेमाल किया गया है।

फोन में Google Tensor G5 चिपसेट है और यह Android 16 पर चलता है। फोटो और वीडियो के लिए Pixel 10 में ट्रिपल कैमरा सेटअप है:

  • 48MP प्राइमरी लेंस

  • 13MP अल्ट्रावाइड सेंसर

  • 10.8MP टेलीफोटो कैमरा

सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 10.5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 4970mAh की बैटरी के साथ यह फोन लंबी चलने वाली बैटरी बैकअप देता है और Google इसे 7 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट सपोर्ट देगा।

also read: Apple Watch अब भारत में बताएगी हाई ब्लड प्रेशर: जानें…

अमेजन पर मिल रही आकर्षक डील

भारत में यह फोन 79,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था। फिलहाल, अमेजन पर यह 13% डिस्काउंट के साथ 69,500 रुपये में उपलब्ध है।

  • 10,500 रुपये की सीधी छूट

  • चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर अतिरिक्त 1,500 रुपये का डिस्काउंट

  • 2085 रुपये तक कैशबैक

इस तरह आप कुल 14,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसके अलावा, आप एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा उठा सकते हैं।

Apple के प्रोडक्ट्स पर कैशबैक ऑफर

हॉलीडे सीजन में Apple ने भी कैशबैक ऑफर की घोषणा की है।

  • iPhone 17 Pro Max पर 4,000 रुपये तक कैशबैक

  • MacBook, AirPods और Apple Watch पर भी कैशबैक उपलब्ध

Related posts

भारत का सबसे हाई-स्पीड Jio प्रीमियम प्लान: 1Gbps स्पीड और OTT सब्सक्रिप्शन के साथ अब उपलब्ध

इंस्टाग्राम नया पैरेंटल अलर्ट फीचर: बच्चों की सर्च एक्टिविटी पर माता-पिता को नोटिफिकेशन

Galaxy S26 Ultra लॉन्च के बाद Galaxy S25 Ultra 5G पर भारी छूट, Amazon पर मिल रही शानदार डील