Google Maps: अब चुटकियों में समझ आएगा रास्ता, खत्म हुई गूगल मैप देख गलत Flyover पर चढ़ने की टेंशन, आए नए फीचर्स, 

Google Maps: अब चुटकियों में समझ आएगा रास्ता, खत्म हुई गूगल मैप देख गलत Flyover पर चढ़ने की टेंशन, आए नए फीचर्स, 

Google Maps ने भारतीय यूजर्स को छह नए फीचर्स पेश किया हैं। लोगों की मुश्किलों को कम करने के लिए Google Map ने ये सुविधाएं दी हैं। ये सभी नवीनतम फीचर्स पढ़ें:

Google Maps ने भारतीय यूजर्स को छह नए फीचर्स पेश किया हैं। लोगों की मुश्किलों को कम करने के लिए Google Map ने ये सुविधाएं दी हैं। अपडेट के बाद, गूगल मैप ने फ्लाईओवर चढ़ने की टेंशन को समाप्त कर दिया है। अब आप मैप पर पेट्रोल और EV चार्जिंग स्टेशन भी ढूंढ सकेंगे। आइए देखें कि गूगल मैप्स में नए फीचर्स क्या हैं:

फ्लाईओवर पर चढ़ना है या नहीं अब बतायेगा Google Map

अब गूगल मैप यूजर्स को बताएगा कि फ्लाईओवर लेना चाहिए या सर्विस रोड के बगल में। भारत के चालिस शहरों में चार-पहिया और दोपहिया वाहनों के लिए फ्लाइओवर कॉलआउट सेवा शुरू की जा रही है। किंतु पहले एंड्रॉयड डिवाइस पर अपडेट मिलेगा, फिर iOS और CarPlay यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।

गूगल मैप पर मेट्रो टिकट बुकिंग की सुविधा मिलेगी

पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए गूगल मैप्स पर एक अपडेट जारी किया गया है। अब मेट्रो टिकट बुकिंग भी इस ऐप पर होगा। इस सेवा फिलहाल केवल कोच्ची और चेन्नई मेट्रो के लिए उपलब्ध है। गूगल मैप्स के माध्यम से आप अभी सिर्फ इन दो मेट्रो का टिकट खरीद सकते हैं। धीरे-धीरे इसे अन्य मेट्रो स्टेशन के लिए भी जारी किया जाएगा।

पतली गली के बारे में अपडेट मिलेगा

यह आपको नए नेविगेशन फीचर “पतली सड़क” के बारे में भी बताएगा, जिससे आपको कोई परेशानी नहीं होगी। ये फीचर सैटेलाइट इमेज और स्ट्रीट व्यू की मदद से रास्ता चुनता है ताकि आपको पतली गलियों से बचाया जा सके।

EV चार्जिंग स्टेशन के बारे में सूचना देगा

आज इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ रही है, इसलिए पेट्रोल स्टेशनों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने वाले स्टेशन भी आवश्यक हैं। नए EV चार्जिंग स्टेशन फीचर से आसपास चार्जिंग स्टेशन ढूंढना आसान होगा। आप भी देख सकते हैं कि कौनसे स्टेशन भरे हुए हैं और कौन से खाली हैं।

Related posts

ऐश्वर्या सखूजा ने खोला दिल का राज़: नच बलिए 7 में पति के साथ झगड़े और तलाक का डर

Samsung Galaxy Book 6 Series UK में लॉन्च: पावरफुल Intel Core Ultra प्रोसेसर और AI सपोर्ट के साथ आए नए लैपटॉप

Tecno Camon 50 Series लॉन्च: 6,150mAh बैटरी, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 50MP कैमरा के साथ दो नए स्मार्टफोन पेश