Monday, August 31, 2026

Shubman Gill को डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका !

by editor
Shubman Gill को डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका !

Shubman Gill की नजरें इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट में सिर्फ जीत पर नहीं, बल्कि क्रिकेट के दिग्गज डॉन ब्रैडमैन के 95 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने पर भी टिकी होंगी। मौजूदा सीरीज में गिल अब तक सबसे ज्यादा रन बना चुके हैं – 8 पारियों में 722 रन। ऐसे में आखिरी टेस्ट की दो पारियों में उन्हें ब्रैडमैन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ने के चार अलग-अलग मौके मिल सकते हैं।

ब्रैडमैन ने साल 1930 में एक टेस्ट सीरीज में 974 रन बनाए थे, जो अब तक एक रिकॉर्ड है। गिल इस रिकॉर्ड से केवल 253 रन दूर हैं। अगर वो ओवल टेस्ट में ये रन बना लेते हैं, तो ब्रैडमैन को पीछे छोड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन सकते हैं।

इतना ही नहीं, इस एक टेस्ट में गिल ब्रैडमैन के तीन और बड़े रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं – जो उन्होंने अलग-अलग सीरीज में बनाए थे:

  • 1931-32 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 806 रन,

  • 1934 की एशेज में 758 रन,

  • 1936-37 की एशेज में 810 रन।

यानी, दो पारियों में गिल अगर जबरदस्त प्रदर्शन करते हैं तो वो एक साथ ब्रैडमैन के चार बड़े रनों के आंकड़ों को पार कर सकते हैं। ये कारनामा सिर्फ ऐतिहासिक नहीं होगा, बल्कि क्रिकेट इतिहास में एक नई मिसाल भी कायम करेगा। अब सबकी निगाहें ओवल टेस्ट पर टिकी हैं – क्या गिल यह कमाल कर पाएंगे?

You may also like

निक्की-अरबाज ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो, शादी से पहले टूटा रिश्ता, चीटिंग वाले पोस्ट ने मचाई हलचल अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है