Gold Silver Price Today: होली से पहले सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, खरीदारों को मिली राहत

by Neha
Gold Silver Price Today: होली से पहले सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, खरीदारों को मिली राहत

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार, 24 फरवरी 2026 को गिरावट, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में ताजा भाव देखें।

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार, 24 फरवरी 2026 को गिरावट देखने को मिली, जिससे निवेशकों और खरीदारों को राहत मिली। घरेलू फ्यूचर मार्केट में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी दोनों ही कमजोर लिविंग के साथ कारोबार करते रहे।

सोने का भाव (Gold Silver Price Today)

2 अप्रैल, 2026 एक्सपायरी वाले गोल्ड फ्यूचर का मंगलवार को शुरुआती कारोबार 1,60,769 रुपए (प्रति 10 ग्राम) पर हुआ। पिछले कारोबारी दिन यह 1,61,598 रुपए पर बंद हुआ था। 24 फरवरी की सुबह 10:05 बजे सोना 0.63% या लगभग 1,000 रुपए की गिरावट के साथ 1,60,580 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। दिन के दौरान यह उच्चतम 1,61,233 रुपए तक पहुंचा।

also read: IDFC First Bank के शेयरों में भूचाल, 590 करोड़ रुपये के फ्रॉड के बाद स्टॉक 15% लोअर सर्किट पर

प्रमुख शहरों में सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम):

  • दिल्ली: 24 कैरेट – 1,61,510, 22 कैरेट – 1,48,060, 18 कैरेट – 1,21,170

  • मुंबई: 24 कैरेट – 1,61,780, 22 कैरेट – 1,48,300, 18 कैरेट – 1,21,340

  • चेन्नई: 24 कैरेट – 1,62,440, 22 कैरेट – 1,48,900, 18 कैरेट – 1,27,300

  • कोलकाता: 24 कैरेट – 1,61,780, 22 कैरेट – 1,48,300, 18 कैरेट – 1,21,340

  • अहमदाबाद: 24 कैरेट – 1,61,830, 22 कैरेट – 1,48,350, 18 कैरेट – 1,21,390

  • लखनऊ: 24 कैरेट – 1,61,930, 22 कैरेट – 1,48,450, 18 कैरेट – 1,21,490

  • पटना: 24 कैरेट – 1,61,830, 22 कैरेट – 1,48,350, 18 कैरेट – 1,21,390

  • हैदराबाद: 24 कैरेट – 1,61,780, 22 कैरेट – 1,48,300, 18 कैरेट – 1,21,340

चांदी का भाव

5 मार्च, 2026 एक्सपायरी वाले सिल्वर फ्यूचर की कीमत में 0.56% या 1,491 रुपए की गिरावट आई और यह 2,63,842 रुपए (प्रति किलो) पर ट्रेड कर रहा था। चांदी ने दिन की शुरुआत 2,67,221 रुपए पर की थी और कारोबार के दौरान उच्चतम 2,67,500 रुपए पर पहुंची।

प्रमुख शहरों में चांदी की कीमत:

  • दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,850 रुपए और 100 ग्राम के लिए 28,500 रुपए।

  • चेन्नई में 10 ग्राम चांदी 2,900 रुपए पर उपलब्ध।

इस गिरावट से निवेशकों और आम खरीदारों दोनों को होली से पहले सोने और चांदी खरीदने का अवसर मिला।

You may also like

‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा! ‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल वैलेंटाइन पर किसका हाथ थामे दिखीं अवनीत कौर? डिलीट पोस्ट ने खोला राज!