Glenn Maxwell ने दिखाया दम, बनाए 5 नए रिकॉर्ड, टीम को दिलाई इतिहास की सबसे बड़ी जीत

by editor
Glenn Maxwell ने दिखाया दम, बनाए 5 नए रिकॉर्ड, टीम को दिलाई इतिहास की सबसे बड़ी जीत

MLC मुकाबले में Glenn Maxwell ने अकेले दम पर वॉशिंगटन फ्रीडम की हालत संभाली और अपनी कप्तानी पारी के दम पर टीम को रनों के अंतर से अब तक की सबसे बड़ी जीत दिलाई।

क्रिकेट में एक कहावत काफी मशहूर है – “फॉर्म अस्थायी होता है लेकिन क्लास हमेशा कायम रहती है” और MLC 2025 में ग्लेन मैक्सवेल ने इस बात को सच कर दिखाया। हाल के समय में उनके फॉर्म पर लगातार सवाल उठ रहे थे, लेकिन लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स के खिलाफ उन्होंने अपने शतक से सारे आलोचकों को करारा जवाब दिया। मुश्किल में फंसी वॉशिंगटन फ्रीडम को उन्होंने न सिर्फ संकट से बाहर निकाला बल्कि अपनी दमदार कप्तानी की बदौलत टीम को रनों के अंतर से अब तक की सबसे बड़ी जीत भी दिला दी।

जब अकेले लड़े मैक्सवेल

इस मुकाबले में वॉशिंगटन फ्रीडम की आधी टीम 100 रन से पहले ही पवेलियन लौट चुकी थी। ऐसे में जिम्मेदारी उठाई खुद कप्तान मैक्सवेल ने। शुरुआत में उन्होंने संभलकर खेला, लेकिन हालात को भांपते हुए गियर बदला और फिर ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 49 गेंदों पर नाबाद 106 रन ठोक डाले। इस पारी में उनके बल्ले से 13 शानदार छक्के निकले।

रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी

इस धमाकेदार पारी में मैक्सवेल ने 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए।

  1. सबसे ज्यादा छक्के – MLC में वॉशिंगटन फ्रीडम के लिए अब तक सबसे ज्यादा 29 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए, पीछे छोड़ा स्टीव स्मिथ को।
  2. एक पारी में सर्वाधिक छक्के – ट्रेविस हेड के 6 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए मैक्सवेल ने नई ऊंचाई छू ली।
  3. टीम के लिए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर – 106 रन बनाकर उन्होंने स्टीव स्मिथ के 88 रन के रिकॉर्ड को पछाड़ा।
  4. सबसे ज्यादा बाउंड्रीज – अब तक 86 चौके-छक्के लगाकर इस मामले में भी नंबर वन बने।
  5. छठे विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी – ओबस पाइनार के साथ 116 रन की पार्टनरशिप वॉशिंगटन फ्रीडम के लिए नया रिकॉर्ड बनी।

सबसे बड़ी जीत का तोहफा

मैच में कुल 303 रन बने, जिसमें वॉशिंगटन फ्रीडम ने 208 रन ठोक दिए। जवाब में लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स सिर्फ 95 रन पर ढेर हो गई। नतीजा – वॉशिंगटन फ्रीडम को 113 रन से शानदार जीत मिली, जो MLC इतिहास में रनों के हिसाब से उनकी सबसे बड़ी जीत रही। और इस जीत के हीरो रहे – ग्लेन मैक्सवेल।

You may also like

‘मेरी बेस्ट फ्रेंड ही मेरी पत्नी’ – विजय का इमोशनल पोस्ट वायरल तान्या मित्तल का गोल्ड iPhone और ‘राम’ कैप्शन… भक्ति या कोई बड़ा संकेत? 5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप