Realme ने अपने नए स्मार्टफोन Realme Narzo 80 Pro 5G और Realme Narzo 80x 5G की बिक्री शुरू करने का ऐलान किया है।
Realme ने अपने नए स्मार्टफोन Realme Narzo 80 Pro 5G और Realme Narzo 80x 5G की बिक्री शुरू करने की घोषणा की है। यह दोनों स्मार्टफोन आज से अपनी पहली सेल में उपलब्ध हैं। ग्राहक इन्हें Realme की आधिकारिक वेबसाइट और अमेज़न जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से खरीद सकते हैं, जहां पर 2,000 रुपये तक की छूट और बैंक ऑफर्स भी उपलब्ध हैं। आइए, जानते हैं इन दोनों स्मार्टफोन्स के बारे में विस्तार से।
Realme Narzo 80x 5G और Narzo 80 Pro 5G की कीमतें
Realme Narzo 80x 5G के 6+128GB वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये और 8+128GB वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। वहीं, Realme Narzo 80 Pro 5G के 8+128GB वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये, 8+256GB वेरिएंट की कीमत 21,499 रुपये, और 12+256GB वेरिएंट की कीमत 23,499 रुपये है। पहली सेल में, Narzo 80x 5G को 11,999 रुपये में और Narzo 80 Pro 5G को 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Realme Narzo 80x 5G स्पेसिफिकेशन
Narzo 80x 5G में 6.72 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले है, जिसमें 2400 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन, 120Hz डायनेमिक रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर और 6GB/8GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज है। फोन में 6000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP पोर्ट्रेट कैमरा शामिल हैं, जबकि फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा है।
Realme Narzo 80 Pro 5G स्पेसिफिकेशन
Narzo 80 Pro 5G में 6.77 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर और 6000mAh बैटरी है, जो 80W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप में OIS सपोर्ट के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा है। फोन में IP66, IP68 और IP69 रेटिंग, साथ ही 5G, Wi-Fi 6, और USB Type-C पोर्ट जैसी कनेक्टिविटी ऑप्शंस उपलब्ध हैं।