Final Destination Bloodlines OTT Release: 16 अक्टूबर से JioCinema पर होगी स्ट्रीम, जानें रिलीज डेट, भाषा और पूरी डिटेल्स

by Neha
Final Destination Bloodlines OTT Release: 16 अक्टूबर से JioCinema पर होगी स्ट्रीम, जानें रिलीज डेट, भाषा और पूरी डिटेल्स

Final Destination Bloodlines OTT Release: ज़बरदस्त हॉरर फिल्म Final Destination: Bloodlines अब 16 अक्टूबर से JioCinema पर हिंदी, इंग्लिश, तमिल और तेलुगू में होगी रिलीज। जानिए पूरी डिटेल्स और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

Final Destination Bloodlines OTT Release: अगर आप हॉरर फिल्मों के दीवाने हैं, तो आपके लिए एक शानदार खबर है। साल 2025 की सबसे डरावनी हॉरर फिल्मों में से एक “Final Destination Bloodlines” अब सिनेमाघरों के बाद OTT प्लेटफॉर्म JioCinema पर दस्तक देने जा रही है। 15 मई को थिएटर्स में रिलीज होने वाली यह फिल्म अब 16 अक्टूबर 2025 से आपके घर पर भी डर का अनुभव कराने आ रही है।

कहां देखें Final Destination Bloodlines?

JioCinema OTT Release – यह फिल्म JioCinema (पूर्व में JioHotstar) पर स्ट्रीम की जाएगी और खास बात यह है कि यह हिंदी, इंग्लिश, तमिल और तेलुगू – चार भाषाओं में उपलब्ध होगी। इस बात की पुष्टि खुद ओटीटी प्लेटफॉर्म ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर की है।

JioCinema ने अपने पोस्ट में लिखा – “परिवार में मौत चलती है। Final Destination Bloodlines 16 अक्टूबर से अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में सिर्फ JioCinema पर स्ट्रीमिंग होगी।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)

फिल्म की थीएटर पर सफलता

Final Destination: Bloodlines Box Office Collection in India – ज़ैक लिपोव्स्की और एडम स्टीन द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने भारत में पहले ही दिन 4.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी और इसका लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 74 करोड़ रहा। यह फिल्म हॉरर फैंस के बीच इतनी पॉपुलर हुई कि टॉम क्रूज़ की बड़ी फिल्म Mission: Impossible – The Final Reckoning से टक्कर के बावजूद शानदार प्रदर्शन किया।

क्यों देखें यह फिल्म?

अगर आप Final Destination Franchise के फैन हैं, तो आपको यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। यह इस फ्रेंचाइजी की छठी फिल्म है और इसे अब तक की सबसे बेहतरीन और थ्रिलिंग फिल्मों में से एक माना जा रहा है। डर, सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर यह मूवी आपको आखिरी सीन तक बांधे रखेगी।

You may also like

‘मेरी बेस्ट फ्रेंड ही मेरी पत्नी’ – विजय का इमोशनल पोस्ट वायरल तान्या मित्तल का गोल्ड iPhone और ‘राम’ कैप्शन… भक्ति या कोई बड़ा संकेत? 5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप