• होम
  • भारत
  • राज्य
    • पंजाब
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग
  • धर्म
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • राज्य हरियाणा

    शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने तीर्थ दर्शन यात्रा बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    editorJuly 26, 2024069 views

    शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने तीर्थ दर्शन यात्रा बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    हरियाणा की शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा ने आज भिवानी के पंचायत भवन से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना के तहत अयोध्या के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    • शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने तीर्थ दर्शन यात्रा बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    • बस रवाना होने के दौरान बस में सवार यात्रियों ने जताया प्रदेश सरकार का आभार
    • भिवानी के पंचायत भवन से अयोध्या के लिए रवाना हुई बस

     हरियाणा की शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा ने आज भिवानी के पंचायत भवन से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना के तहत अयोध्या के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मंत्री ने तीर्थ यात्रियों से उनका हालचाल जाना और तीर्थ यात्रा पर अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी।

    तीर्थ यात्रियों ने भी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी व हरियाणा सरकार का आभार जताया। इस मौके पर बुजुर्ग श्रद्धालुओं ने कहा कि वे अपने खर्च पर अयोध्या नहीं जा पाते। सरकार ने उनके सपने को साकार किया है।

    इस दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि अंत्योदय परिवारों से बुजुर्गों को फ्री में तीर्थ यात्रा पर ले जाने के लिए हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना नाम से एक बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना चलाई जा रही है, जो कि काफी सराहनीय है। इस योजना का अन्य प्रदेश भी अनुसरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत देश की सभ्यता और संस्कृति बड़ी समृद्ध है, जिसमें हजारों साल पुराने वे धार्मिक स्थल भी हैं, जिनकी पौराणिक मान्यता है। धार्मिक आस्था से जुड़े हर व्यक्ति की इच्छा होती है कि उन्हें ऐसे धार्मिक स्थलों पर जाने का अवसर मिले, उनकी इस इच्छा को हरियाणा सरकार ने पूरा करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि इस योजना में सरकार 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को निशुल्क तीर्थ यात्रा करवा रही है। इस योजना में वे परिवार आते हैं, जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक या इससे कम है।

    इस योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक श्रद्धालुओं को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। बस में अयोध्या के लिए 46 बुजुर्ग अयोध्या के लिए रवाना हुए।

    इस मौके पर एसडीएम हरबीर सिंह और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संतोष नागर व अनेक विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

    "भिवानी समाचार Ayodhya Yatra Bhiwani News Education Minister Seema Trikha Elderly Man Momen Haryana Roadways Bus Shri Ram Darshan Yatra" अयोध्या यात्रा बुजुर्ग व्यक्ति मोमन शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा श्री राम दर्शन यात्रा" हरियाणा रोडवेज बसShareFacebookTwitterPinterestEmail
    previous post
    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने फतेहाबाद निवासियों को दी बड़ी सौगात, लगभग 313 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का किया उद्घाटन व शिलान्यास
    next post
    दूसरे दिन भी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया

    Related posts

    सत्य की जीत: अमन अरोड़ा ने कहा – भाजपा को केजरीवाल साजिश पर देश से माफी मांगनी चाहिए

    पंजाब सरकार ने सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में मुफ्त कॉक्लियर इम्प्लांट की सुविधा की शुरू

    दिल्ली शराब नीति मामले में केजरीवाल-सिसोदिया बरी, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया “सच की जीत”

    Add Comment
    View Desktop Version

    @2024 – All Right Reserved.

    Back To Top