Education Minister Madan Dilawar ने राज्य की 2.27 लाख प्रतिभाशाली बेटियों को 90.35 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की।

Education Minister Madan Dilawar ने राज्य की 2.27 लाख प्रतिभाशाली बेटियों को 90.35 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की।

Education Minister Madan Dilawar : 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया।

Education Minister Madan Dilawar ने बसंत पंचमी के अवसर पर सोमवार को अपने सरकारी आवास पर बालिका शिक्षा फाउंडेशन द्वारा संचालित गार्गी पुरस्कार योजना के तहत 2024-25 वर्ष के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा आयोजित माध्यमिक परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को नियमित अध्ययन जारी रखने पर 3000 रुपये (कक्षा 11 और 12 के लिए प्रथम और द्वितीय किश्त) और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इसके साथ ही बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत उच्च माध्यमिक/वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को 5000 रुपये की एकमुश्त राशि दी गई।

दोनों पुरस्कार योजनाओं के तहत 2,27,260 बालिकाओं को कुल 90,34,08,000 रुपये (90 करोड़ चौतीस लाख आठ हजार रुपये) की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से दी गई।

गार्गी पुरस्कार योजना की प्रथम किश्त में 80,129 और द्वितीय किश्त में 36,317 बालिकाओं को जबकि बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत 1,10,814 बालिकाओं को कुल मिलाकर 2,27,260 बालिकाओं को यह राशि प्रदान की गई।

Education Minister Madan Dilawar ने सभी मेधावी बालिकाओं और उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 1995 में बालिका शिक्षा फाउंडेशन की स्थापना की थी, और इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए विभिन्न योजनाएं चल रही हैं। इसके परिणामस्वरूप इन बालिकाओं को पुरस्कार राशि दी गई है।

इस अवसर पर संयुक्त शासन सचिव और निदेशक बालिका शिक्षा फाउंडेशन श्री मनीष गोयल ने छात्राओं से परीक्षा संबंधित टिप्स साझा किए।

इस कार्यक्रम में सचिव बालिका शिक्षा फाउंडेशन डॉ. अरुणा शर्मा, उप सचिव श्रीमती उषा शर्मा और विभिन्न स्कूलों की मेधावी छात्राएं और उनके अभिभावक भी उपस्थित थे।

Related posts

बजट सत्र के बीच आज कैबिनेट बैठक, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे अध्यक्षता

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज अजमेर में बैठक; 28 फरवरी को पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों का जायजा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर वायुसेना प्रदर्शन में भारतीय सेना की बहादुरी की सराहना की