Dr. Mansukh Mandaviya ने पेरिस ओलंपिक में असाधारण प्रदर्शन के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम को सम्मानित किया

Dr. Mansukh Mandaviya ने पेरिस ओलंपिक में असाधारण प्रदर्शन के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम को सम्मानित किया

Dr. Mansukh Mandaviya: “आपने भारत को अपार गौरव दिलाया है और लाखों युवा एथलीटों को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया है” 

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में पेरिस 2024 ओलंपिक में कांस्य पदक हासिल करने में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए भारतीय हॉकी टीम को सम्मानित किया।

डॉ. मांडविया ने टीम के समर्पण और कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि वैश्विक मंच पर उनके असाधारण प्रदर्शन ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

डॉ. मांडविया ने कहा, “पूरे देश को आपकी उपलब्धि पर गर्व है।” उन्होंने कहा,”यह विजय आपकी लगन, टीम वर्क और अदम्य भावना का प्रमाण है। आपने भारत को अपार गौरव दिलाया है और लाखों युवा एथलीटों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया है।”

डॉ. मांडविया ने टीम की सफलता में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करते हुए कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट टीम के अनथक प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने भारत में हॉकी के विकास और देश की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। डॉ. मांडविया ने जोर देते हुए कहा, “हॉकी हमारे लिए सिर्फ एक खेल से कहीं बढ़कर है – यह हमारे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। टीम द्वारा दिखाई गई कड़ी मेहनत, प्रतिबद्धता और जुनून के कारण यह ऐतिहासिक सफलता मिली है। आपने विश्व को दिखाया है कि दृढ़ संकल्प और लगन के साथ क्या कुछ हासिल किया जा सकता है।”

खिलाड़ियों के साथ परस्पर बातचीत करते हुए डॉ. मांडविया ने उन्हें उत्कृष्टता के लिए प्रयास जारी रखने तथा भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियां अर्जित करने का लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

source: https://pib.gov.in

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जैसलमेर में LCH प्रचंड पर उड़ान भरी, वायुशक्ति-26 अभ्यास का लिया अवलोकन

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने युवाओं को दिया एकता का मंत्र, ‘मेरा-तुम्हारा नहीं, कहें हमारा कश्मीर’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इज़राइल यात्रा: द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूती देने के लिए दो दिवसीय दौरा