दिव्या खोसला कुमार ने लीक की मुकेश भट्ट संग फोन कॉल, उठाए बॉलीवुड इंडस्ट्री माफिया पर गंभीर आरोप

दिव्या खोसला कुमार ने लीक की मुकेश भट्ट संग फोन कॉल, उठाए बॉलीवुड इंडस्ट्री माफिया पर गंभीर आरोप

दिव्या खोसला कुमार ने लीक की मुकेश भट्ट संग फोन कॉल, उठाए इंडस्ट्री माफिया पर गंभीर आरोप और सावी-जिगरा विवाद की पूरी सच्चाई।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फोन कॉल लीक कर फिल्ममेकर मुकेश भट्ट पर गंभीर आरोप लगाए। यह विवाद उनकी फिल्म ‘सावी’ और आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ के बीच कथित कॉपी विवाद से जुड़ा है।

मुकेश भट्ट संग फोन कॉल लीक करने का मामला

दिव्या खोसला ने इंस्टाग्राम पर यह फोन कॉल शेयर किया, जिसमें वे मुकेश भट्ट से सवाल करती नजर आईं कि ‘सावी’ और ‘जिगरा’ के विवाद पर उन्होंने उनके खिलाफ बात क्यों की। मुकेश भट्ट ने कहा कि उन्होंने इस बारे में किसी से बात नहीं की और यह सब प्लानिंग थी। उन्होंने दिव्या को भरोसा दिलाया कि इससे उनकी रिलेशनशिप पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

दिव्या ने इस कॉल को शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्हें यह जानकर **दिल दहला देने वाला और परेशान करने वाला** लगा। उन्होंने कहा कि यह सच्चाई जनता के सामने लाना जरूरी है, खासकर उन कलाकारों और फैंस के लिए जिन्होंने इंडस्ट्री में लॉबिंग और गेटकीपिंग का सामना किया है।

also read: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की सगाई हुई अनाउंस, ‘मुन्नाभाई स्टाइल’ में दिखाई खास जोड़ीदिव्या खोसला कुमार, मुकेश भट्ट, सावी फिल्म, जिगरा फिल्म, सावी-जिगरा विवाद, बॉलीवुड इंडस्ट्री माफिया, दिव्या खोसला फोन कॉल, बॉलीवुड आरोप, इंडस्ट्री लॉबिंग, फिल्म कॉपी विवाद

इंडस्ट्री माफिया और टैलेंट को बाहर करने की कोशिश

दिव्या खोसला ने अपने पोस्ट में आरोप लगाया कि कुछ ग्रुप करियर बर्बाद करने और असली टैलेंट को बाहर करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने लिखा,  “अब समय आ गया है कि हम अपनी आवाज़ उठाएं और इंडस्ट्री माफिया को बेनकाब करें। मैं अपनी आवाज़ उठाऊंगी और मुकाबला करूंगी।”

Related posts

द 50: रिद्धिमा पंडित और कृष्णा श्रॉफ के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा, फैंस में छिड़ी नेपोटिज्म बहस

‘तेरे नाम’ री-रिलीज: सलमान खान लौटे राधे भैया बनकर, 23 साल बाद फिल्म हुई री-रिलीज

‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज पर हाईकोर्ट ने क्यों लगाया स्टे? मेकर्स को बड़ा झटका