District Collector Jitendra Kumar ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एक प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

District Collector Jitendra Kumar directed to prepare an effective action plan to prevent road accidents.

District Collector Jitendra Kumar : जिला यातायात प्रबंधन समिति की बैठक में जिला कलक्टर ने निर्देश दिए।

जयपुर कलेक्ट्रेट में सोमवार को हुई जिला यातायात प्रबंधन समिति की बैठक में District Collector Jitendra Kumar Soni ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अधिकारियों को एक प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुर्घटना संभावित स्थानों पर जरूरी इंतजाम करने के साथ-साथ राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए पुराने साइनेज को हटाकर नए साइनेज लगाने का आदेश दिया।

उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को फ्लाइओवर निर्माण कार्य को शीघ्र और गुणवत्तापूर्वक पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, उन्होंने जयपुर जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्रीय और राज्य मार्गों पर भारत सरकार के नए नोटिफिकेशन के तहत स्पीड लिमिट के साइनेज बोर्ड लगाने, राजमार्गों के प्रोटोकॉल के अनुसार चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स का समाधान करने, यातायात नियमों की पालन सुनिश्चित करने और राजमार्गों पर अनधिकृत पार्किंग, रिफ्लेक्टिव टेप आदि के उल्लंघनों पर प्रभावी कार्रवाई करने के आदेश दिए। इसके अलावा, उन्होंने जयपुर विकास प्राधिकरण और राजस्थान राज्य सड़क विकास निगम के अधिकारियों को पिछली बैठक के बिंदुओं की अनुपालन रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया।

बैठक में ज्वलनशील पदार्थों को ले जाने वाले वाहनों की जीपीएस ट्रैकिंग करने, रूट उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जरूरी कार्रवाई करने, टोल नाके पर शराब या नशे में वाहन चलाने वाले चालकों को पकड़ने और बेसहारा पशुओं को रेडियम पट्टी लगाने सहित सड़क सुरक्षा के अन्य उपायों पर भी चर्चा की गई।

बैठक में पुलिस आयुक्त यातायात, अतिरिक्त जिला कलक्टर, जयपुर विकास प्राधिकरण, परिवहन विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी, साथ ही मुस्कान फाउंडेशन के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Related posts

राजस्थान स्टार्टअप समिट-2026 का उद्घाटन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं और उद्योग विकास पर किया जोर

राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले

बजट सत्र के बीच आज कैबिनेट बैठक, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे अध्यक्षता