IPL : जैसा कि पहले से अंदेशा था, अभिषेक शर्मा संग झगड़े के मामले में दिग्वेश राठी पर कार्रवाई हुई है। इस विवाद के चलते उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।
IPL : लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह अच्छी खबर नहीं है, क्योंकि टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी दिग्वेश राठी को सस्पेंड कर दिया गया है। स्पिनर राठी को यह सजा अभिषेक शर्मा के साथ झगड़ा करने के चलते मिली है। यह घटना 19 मई को लखनऊ में हुए एलएसजी और एसआरएच के बीच मुकाबले के दौरान हुई थी। हालांकि, मैच के बाद अभिषेक शर्मा ने कहा था कि दोनों के बीच सुलह हो गई है, लेकिन मैदान पर हुई यह झड़प मैच रेफरी और आईपीएल के नियमों के मुताबिक अनुचित पाई गई, जिस कारण दिग्वेश राठी पर कार्रवाई की गई।
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह अच्छी खबर नहीं है, क्योंकि टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी दिग्वेश राठी को सस्पेंड कर दिया गया है। स्पिनर राठी को यह सजा अभिषेक शर्मा के साथ झगड़ा करने के चलते मिली है। यह घटना 19 मई को लखनऊ में हुए एलएसजी और एसआरएच के बीच मुकाबले के दौरान हुई थी। हालांकि, मैच के बाद अभिषेक शर्मा ने कहा था कि दोनों के बीच सुलह हो गई है, लेकिन मैदान पर हुई यह झड़प मैच रेफरी और आईपीएल के नियमों के मुताबिक अनुचित पाई गई, जिस कारण दिग्वेश राठी पर कार्रवाई की गई।
इस सीजन में 5 डिमेरिट पॉइंट्स मिलने का मतलब है कि दिग्वेश राठी पर एक मैच का प्रतिबंध लगा है। यानी अब वो 22 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
झगड़ा उस वक्त हुआ जब मैच के दौरान दिग्वेश राठी ने अभिषेक शर्मा का विकेट लिया। विकेट गिरते ही राठी ने अपने मशहूर नोटबुक सेलिब्रेशन के साथ-साथ अभिषेक को पवेलियन की ओर इशारा कर दिया। इसी बात पर अभिषेक गुस्सा हो गए और दोनों खिलाड़ियों के बीच बहस शुरू हो गई। हालात बिगड़ते देख अंपायर ने बीच में आकर मामला शांत करवाया।
जहां राठी को सस्पेंशन का सामना करना पड़ा, वहीं अभिषेक शर्मा की यह पहली गलती मानते हुए उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत हिस्सा काटा गया।