Dhurandhar OTT Release: रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है। आदित्य धर निर्देशित यह पीरियड स्पाई थ्रिलर ने भारत और विदेशों में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई थी और कुल मिलाकर 13 सौ करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब फैंस इसे घर बैठे स्ट्रीम कर सकते हैं।
धुरंधर OTT रिलीज: कब और कहां देखें?
थिएट्रिकल रिलीज के 56 दिन बाद, ‘धुरंधर’ 30 जनवरी से नेटफ्लिक्स इंडिया पर उपलब्ध है। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है। नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “इस एपिक गाथा को देखें, अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध।”
बॉक्स ऑफिस पर 56 दिन तक शानदार प्रदर्शन करने के बाद, इस फिल्म के नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 में ट्रेंड करने की संभावना है।
धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कमाई की है।
-
घरेलू बॉक्स ऑफिस: लगभग 890.67 करोड़ रुपये
-
ग्लोबल बॉक्स ऑफिस: लगभग 1428 करोड़ रुपये
यह कमाई इसे अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनाती है और ग्लोबल रैंकिंग में चौथे नंबर पर रखती है।
also read: अर्पिता खान ने दिया बड़ा संकेत, खान परिवार में शामिल होने…
धुरंधर 2: रिलीज डेट और जानकारी
फिल्म के अपार सफलता के बाद, फैंस अब इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को ईद, उगादी और गुड़ी पड़वा के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
‘धुरंधर’ ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि अपने कहानी और रणवीर सिंह के दमदार अभिनय के लिए भी दर्शकों का दिल जीत लिया।