देवोलीना भट्टाचार्जी ने मुस्लिम पति शहनवाज और बेटे के साथ नए घर में हिंदू रीति-रिवाजों के संग किया गृह प्रवेश, वीडियो हुआ वायरल।
स्टार प्लस के पॉपुलर शो साथ निभाना साथिया में गोपी बहू का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल करने वाली देवोलीना भट्टाचार्जी हमेशा किसी ना किसी वजह से मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों कारणों से चर्चा का केंद्र रहती हैं। शादी और बेटे के जन्म के बाद भी देवोलीना लगातार लाइमलाइट में बनी हुई हैं।
नए घर में किया गृह प्रवेश
हाल ही में देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपना नया घर खरीदा है। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने हिंदू रीति-रिवाजों के साथ अपने पति शहनवाज शेख के संग गृह प्रवेश किया। एक्ट्रेस ने इस मौके का वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया, जिसमें वह सिर पर कलश लेकर अपने पति के संग घर में प्रवेश करती दिखाई दे रही हैं।
पति शहनवाज ने दिया पूरा साथ
वीडियो में देवोलीना के पति शहनवाज शेख भी हाथ में पूजा की थाली लिए नजर आ रहे हैं। घर के गेट पर ओम का चिन्ह भी बनाया गया है। वीडियो में पति-पत्नी एक-दूसरे का पूरा साथ देते दिखाई दे रहे हैं। इस मौके पर देवोलीना ट्रेडिशनल लुक में थीं।
देवोलीना का ट्रेडिशनल अंदाज
इस खास अवसर पर देवोलीना लेमन येलो कलर की साड़ी पहने नजर आईं। उन्होंने अपने लुक को येलो बैंगल्स, रेड बिंदी और मिनिमल मेकअप के साथ पूरा किया। उनका यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आया और सोशल मीडिया पर लोग उन्हें इस नई शुरुआत के लिए बधाई दे रहे हैं।
also read: Battle of Galwan: सलमान खान की फिल्म सेट से वायरल हुई…
सोशल मीडिया और यूट्यूब पर एक्टिव
देवोलीना जबसे मां बनी हैं, वह छोटे पर्दे से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 3.2 मिलियन फॉलोवर्स हैं। इसके अलावा, अब वह यूट्यूबर भी बन चुकी हैं और अपने व्लॉग के जरिए पर्सनल लाइफ की झलक फैंस के साथ साझा करती हैं।
शहनवाज के साथ उनका रिश्ता और फैंस की प्रतिक्रिया
देवोलीना के पति शहनवाज शेख मुस्लिम हैं। शादी के समय उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। लेकिन जब लोगों ने देखा कि शहनवाज सभी हिंदू त्योहार और रस्में बखूबी निभाते हैं, तो फैंस ने उन्हें और देवोलीना की जोड़ी को खूब प्यार देना शुरू कर दिया। आज लोग उनकी जोड़ी को बेहद पसंद करते हैं।