Monday, August 31, 2026

Devnani विधानसभा अध्यक्ष ने किया नगीना बाग क्षेत्र में नाला निर्माण कार्य का शुभारम्भ

by editor
Devnani विधानसभा अध्यक्ष ने किया नगीना बाग क्षेत्र में नाला निर्माण कार्य का शुभारम्भ

विधानसभा अध्यक्ष Devnani ने कहा कि हमने अजमेर उत्तर क्षेत्र की जनता से वादा किया है कि जलभराव और ड्रेनेज की समस्या का पूर्ण निदान करेंगे। इस काम के लिए योजना बना कर काम किया जा रहा है। पहले चरण में नालों को सुधारा जा रहा है। उत्तर क्षेत्र में 40 करोड़ की लागत से नाले बनेंगे। इसी तरह विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की समस्या का भी हल निकाला जाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष Devnani ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2024-25 के अंतर्गत अजमेर जिले के वार्ड 67 में सावित्री कॉलेज से विजयलक्ष्मी पार्क तक एक करोड़ 4 लाख रुपए की लागत राशि के नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। श्री देवनानी ने कहा कि शहर के ड्रेनेज सिस्टम में सुधार के लिए कमेटी द्वारा विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। इसके तहत उन्नत ड्रेनेज सिस्टम प्रणाली का निर्माण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अजमेर में पर्याप्त मात्रा में नाले है । इन पूर्व निर्मित कच्चे नालों का समय के साथ क्षीण होने से मलबा जमा हो जाता है। इससे क्षेत्र में दुगर्ंध फैलती है। इन नालों के विनिर्माण के लिए 36 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। नगीना बाग क्षेत्र का ये नाला इसके माध्यम से ही बनाया जाएगा। क्षेत्र में सड़क सहित अन्य विकास कार्य किए जा रहे हैं। क्षेत्र वासियों को जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाते हुए निर्माण कायोर्ं की निगरानी रखनी चाहिए। इसमें कमी पाई जाने पर स्थानीय पार्षद को अवगत करवाया जाए। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को नालों के रखरखाव एवं नियमित सफाई के लिए निर्देशित किया। नाले के निर्माण से क्षेत्र वासियों को सड़कों पर जल भराव की समस्या से निजात मिलेगी।

उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकल में पेयजल की निर्बाध आपूर्ति के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। क्षेत्र में 48 घंटे में जलापूर्ति की जा रही है। इसमें और सुधार के प्रयास जारी हैं। पेयजल की समस्या के स्थाई समाधान के लिए 270 करोड़ रुपए की लागत से बीसलपुर परियोजना की पेयजल लाइन के क्षमता वर्धन के लिए कोटडा, लोहागल एवं वरुण सागर में तीन सर्विस रिजर्वायर का निर्माण किया जाएगा। इससे पेयजल की आने वाले समय में समस्या नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रतिकूल मौसम में विद्युत कटौती के दौरान पंप हाउस बंद हो जाते है। इसके लिए 4.5 करोड़ की लागत के ऑटोमैटिक फीडर लगाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में सुपरस्पेशलिटी ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा। इसमें पहल चरण के लिए 65 करोड़ की राशि की स्वीकृति दी गई है। सैटेलाइट हॉस्पिटल के लिए 21 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई । जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में स्पीकर हेल्प डेस्क 24 घंटे संचालित की जा रही है। इससे अब तक 3 हजार से ज्यादा रोगियों को स्वास्थ्य लाभ मिल चुका है।

उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी अजमेर का चरणबद्ध रूप से विकास किया जा रहा है। बजट घोषणाओं में 2 हजार करोड़ की राशि  विकास कायोर्ं के लिए स्वीकृत की गई। इससे शहर का चौमुखी विकास होगा। आईटी पार्क, साइंस पार्क,कन्वेंशन सेंटर, प्रवेश द्वार एंट्री प्लाजा, वरुण सागर में घाट निर्माण एवं सौंदर्यीकरण सहित अनेक विकास कार्य किए जाएंगे। साथ ही पर्यटन के विकास के लिए पर्यटक स्थल के रूप में अनेक स्थान शहरवासियों को उपलब्ध होंगे। इसमें लेपर्ड सफारी का विकास शीघ्र किया जाएगा। स्वच्छ,सुंदर एवं श्रेष्ठ अजमेर के विकास में सभी सहभागी बने।

इस अवसर पर महापौर ब्रजलता हाडा, राजेश शर्मा, पार्षद नलिनी शर्मा,अनूप गुप्ता, श्याम महेश्वरी, कौशल हेडा, प्रवीण जैन सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

You may also like

निक्की-अरबाज ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो, शादी से पहले टूटा रिश्ता, चीटिंग वाले पोस्ट ने मचाई हलचल अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है