1300 करोड़ की संपत्ति और एयरलाइन कंपनी का मालिक होने के बावजूद, इस सुपरस्टार Ram Charan को क्यों धोने पड़े बर्तन?

by editor
1300 करोड़ की संपत्ति और एयरलाइन कंपनी का मालिक होने के बावजूद, इस सुपरस्टार को क्यों धोने पड़े बर्तन?

साउथ के इस सुपरस्टार Ram Charan ने अपने 17 साल के करियर में कई हिट फिल्में दी हैं और दुनियाभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग बनाई है। शोहरत के साथ उन्होंने करोड़ों की दौलत भी कमाई। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उन्हें बर्तन तक धोने पड़े थे, जबकि आज वह एक एयरलाइन कंपनी के मालिक हैं।

साउथ के लोकप्रिय अभिनेता Ram Charan आज एक ग्लोबल स्टार के रूप में पहचाने जाते हैं। ‘आरआरआर’ ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान दिलाई। साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी के बेटे राम चरण ने अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए साल 2007 में एक्शन फिल्म ‘चिरुथा’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, उन्हें असली सफलता 2009 में आई फिल्म ‘मगधीरा’ से मिली। इस फिल्म ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।

Ram Charan ने अपने 17 साल से अधिक के करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है और अलग-अलग किरदारों से दर्शकों को प्रभावित किया है। लेकिन एक फिल्म के लिए उन्होंने बर्तन धोने तक से परहेज नहीं किया। इस सीन को देखने के बाद उनके फैंस नाराज हो गए थे और डायरेक्टर से सवाल करने लगे कि आखिर राम से बर्तन क्यों धुलवाए गए। हालांकि, खुद राम ने ऐसे सीन करने में दिलचस्पी दिखाई थी।

‘रंगस्थलम’ में धोने पड़े थे बर्तन

2018 में रिलीज हुई फिल्म रंगस्थलम में Ram Charan ने ‘चिट्टी बाबू’ नाम के एक बहरे युवक का किरदार निभाया था, जिसमें उनकी को-स्टार समांथा रुथ प्रभु थीं। यह फिल्म 80 के दशक के एक काल्पनिक गांव पर आधारित थी और इसका निर्देशन सुकुमार ने किया था। फिल्म में राम चरण को बर्तन धोते देख फैंस हैरान रह गए। डायरेक्टर सुकुमार ने खुलासा किया कि उन्होंने राम को ऐसा करने के लिए नहीं कहा था, बल्कि यह खुद उनकी पसंद थी। सुकुमार ने राम चरण की सादगी की तारीफ करते हुए उन्हें बेहद विनम्र स्वभाव का इंसान बताया।

1300 करोड़ की संपत्ति और एयरलाइन कंपनी के मालिक हैं राम चरण

मेगास्टार चिरंजीवी के बेटे होने के बावजूद, Ram Charan ने अपनी अलग पहचान बनाई और पिता की छवि से हटकर खुद को साबित किया। अपनी दमदार फिल्मों से उन्होंने देश-विदेश में जबरदस्त शोहरत हासिल की और साउथ के सबसे महंगे अभिनेताओं में से एक बन गए। आरआरआर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए उन्होंने 45 करोड़ रुपये की फीस ली थी। उनकी कुल संपत्ति 1300 करोड़ रुपये आंकी जाती है। इसके अलावा, राम चरण हैदराबाद स्थित एयरलाइन कंपनी ट्रूजेट के डायरेक्टर और चेयरमैन भी हैं, जिसे उन्होंने साल 2013 में शुरू किया था।

You may also like

5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा! ‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल