Deputy CM Diya Kumari रविवार को विधाधर नगर विधानसभा क्षेत्र के वीकेआई रोड नंबर 17 पर सर्व हिंदू समाज और गायत्री परिवार द्वारा आयोजित 21 कुण्डीय महायज्ञ में शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश में सुख-शांति, सुरक्षा और समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान Deputy CM Diya Kumari ने महिलाओं के बीच बैठकर उनसे संवाद किया और आयोजन के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यज्ञ-हवन न केवल पर्यावरण को शुद्ध रखने में सहायक हैं, बल्कि यह आध्यात्मिक ज्ञान और ध्यान का भी प्रभावी माध्यम है। हवन से मन की शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, साथ ही इसके औषधीय गुण वातावरण को शुद्ध करने में मदद करते हैं। सामूहिक हवन सामाजिक समरसता और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अध्यात्म से जुड़ी हमारी सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक धरोहर धीरे-धीरे लुप्त हो रही है, जिसे संरक्षित और संवर्धित करने की आवश्यकता है। इस तरह के आयोजन भारतीय संस्कृति की पहचान को मजबूत करने में सहायक होंगे।