Sunday, April 19, 2026

Deputy CM Diya Kumari के निर्देशन में राज्य की विविध पर्यटन पेशकशों और आगामी पहलों पर डाला गया प्रकाश

by editor
Deputy CM Diya Kumari के निर्देशन में राज्य की विविध पर्यटन पेशकशों और आगामी पहलों पर डाला गया प्रकाश

Deputy CM Diya Kumari  : केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत तथा दुबई में भारत के महावाणिज्यदूत श्री संतोष कुमार सिवन ने सोमवार को अरेबियन ट्रैवल मार्केट (एटीएम) में पहले दिन राजस्थान पर्यटन स्टैंड का उद्घाटन किया।

श्री शेखावत ने इस अवसर पर राजस्थान स्टैंड पर मीडिया से बातचीत में राजस्थान सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बेहतरीन लग्जरी ट्रेन ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ राजस्थान का गौरव है। उन्होंने बताया कि वे अगले सप्ताह जयपुर में आयोजित होने वाले जीआईटीबी में भी शामिल होंगे।

राजस्थान पर्यटन के अधिकारियों ने पहले दिन विभिन्न टूर ऑपरेटरों और मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की और राजस्थान की उपमुख्यमंत्री तथा पर्यटन, कला एवं संस्कृति मंत्री दिया कुमारी के निर्देशन में राज्य में पर्यटन के विकास के लिए की गई विविध पहल और विभिन्न पर्यटन उत्पादों और पैकेज के संबंध में जानकारी प्रदान की ।

राजस्थान पर्यटन द्वारा इस वर्ष अरेबियन ट्रैवल मार्ट में भागीदारी कर मिडल ईस्ट विशेषकर यूएई व इसके आसपास के देशों से आये ट्रैवल एजेंट्स के मध्य राजस्थान का प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

इस अवसर पर राजस्थान पर्यटन के अतिरिक्त निदेशक श्री आनंद त्रिपाठी और उप निदेशक श्री संजय जौहरी भी मौजूद रहे।

राज्य के ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के प्रतिनिधि श्री ज्ञान प्रकाश और पैलेस ऑन व्हील्स के प्रबंधक दल और निजी क्षेत्र के टूर ऑपरेटर भी इवेंट में भाग ले रहे हैं।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा