DELHI WEATHER : दिल्ली में बाढ़ का खतरा बढ़ा, एनसीआर में प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

DELHI WEATHER : दिल्ली में बाढ़ का खतरा बढ़ा, एनसीआर में प्रशासन ने जारी किया अलर्टDELHI WEATHER : दिल्ली में बाढ़ का खतरा बढ़ा, एनसीआर में प्रशासन ने जारी किया अलर्टDELHI WEATHER : दिल्ली में बाढ़ का खतरा बढ़ा, एनसीआर में प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

DELHI WEATHER Update : दिल्ली में यमुना नदी फिर से खतरे के निशान के करीब पहुँच गई है, जिससे शहर में बाढ़ का जोखिम बढ़ गया है।

DELHI WEATHER : लगातार बारिश और हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जा रहे पानी ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। 1 सितंबर की सुबह यमुना का जलस्तर 204.95 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर के बेहद करीब है। आने वाले 48 घंटे राजधानी के लिए बेहद महत्वपूर्ण होंगे, क्योंकि नदी का जलस्तर और बढ़ सकता है।

हथिनीकुंड बैराज से लगातार लाखों क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। सुबह 7 बजे 2,72,000 क्यूसेक, 8 बजे लगभग 3,11,032 क्यूसेक और 9 बजे 3,29,313 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जो जल्द ही दिल्ली पहुंचेगा। ऐसे हालात में 2023 जैसी स्थिति दोबारा बन सकती है। सुबह 11 बजे रेलवे के पुराने लोहे के पुल पर जलस्तर 204.88 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो खतरे के निशान के नीचे है, लेकिन अगले 24–48 घंटों में यह निशान पार कर सकता है।

बढ़ते जलस्तर और संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने कमर कस ली है। मयूर विहार में राहत शिविर स्थापित किए गए हैं और नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर शिविरों में आश्रय लेने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने भी दिल्ली और एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 1 और 2 सितंबर को तेज बारिश की संभावना है और 3 से 5 सितंबर तक हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है। प्रशासन ने अधिकारियों को स्थिति पर नजर रखने और पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए हैं।

Related posts

दिल्ली में 800 करोड़ की सड़क सुधार योजना: 241 सड़कों का होगा पुनर्विकास

मिशन वॉल-टू-वॉल: दिल्ली में 45 विधानसभाओं की सड़कों का व्यापक सुधार, 802 करोड़ रुपये की परियोजना मंजूर

दिल्ली में सीएम श्री स्कूल का उद्घाटन, 75 स्कूलों में लॉन्च, शिक्षा में आएगा नया बदलाव