DELHI WEATHER : दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी से अब राहत मिलने वाली है। राजधानी में तेज बारिश का सिलसिला शुरू होने जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज से पूरे सप्ताह दिल्ली में बारिश होने के आसार हैं।
दिल्ली में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। जहां अब तक लोग भीषण गर्मी से परेशान थे, अब उन्हें इससे राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि राजधानी में बारिश का सिलसिला शुरू होने जा रहा है। मौसम विभाग ने अपने ताजा पूर्वानुमान में कहा है कि आज से पूरे सप्ताह दिल्ली में बारिश की संभावना है।
इसके साथ ही विभाग ने दिल्ली के लिए अगले चार दिनों तक आंधी और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है और तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। आज के दिन के लिए भी येलो अलर्ट घोषित किया गया है।
17 से 18 जून तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
19 से 21 जून तक कैसा रहेगा मौसम:
मौसम विभाग के मुताबिक, 19 जून को दिल्ली में आंधी-तूफान और बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि इस दिन हवाओं की रफ्तार कुछ कम होकर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है और मध्यम स्तर की बारिश देखने को मिल सकती है। इस दिन अधिकतम तापमान करीब 37 और न्यूनतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
इसके अलावा, 20 और 21 जून को भी राजधानी में बारिश और आंधी-तूफान का सिलसिला जारी रह सकता है।